HomeNewsहथियारबंद अपराधियों ने महिला को मारी गोली, रेफर

हथियारबंद अपराधियों ने महिला को मारी गोली, रेफर


Naseema shot-टाउन थाना क्षेत्र के धनुपरा मोम फैक्ट्री के समीप की घटना

jay kumar

खबरे आपकी आरा। शहर से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। टाउन थाना क्षेत्र के धनुपरा मोम फैक्ट्री के समीप मंगलवार की शाम हथियारबंद अपराधियों ने एक महिला को गोली मार दी। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया। गोली उसके सर में लगी है। जो अंदर फंसी हुई है। वारदात को लेकर लोगों में अफरातफरी का आलम रहा। घटना का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Naseema shot- हथियारबंद अपराधियों ने गोली मार दी

जानकारी के अनुसार जख्मी महिला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर शुभकरगंज गांव निवासी मो. शमशेर की 35 वर्षीया पत्नी नसीमा है। इधर, जख्मी महिला के पिता मो. शहादत ने बताया कि वह दस रोज पूर्व अपने मायके धनपुरा गांव आई थी। मंगलवार की शाम जब वह घर से शौच करने के लिए खेत में जा रही थी। इसी बीच घर से कुछ दूरी पर ही हथियारबंद अपराधियों ने उसे गोली मार दी। जिससे वह जख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया।

हालांकि महिला को गोली किसने और क्यों मारी? इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular