HomeNewsक्राइमआरा के एसी मैकेनिक मर्डर का खुलासा: हथियार के साथ दो अपराधी...

आरा के एसी मैकेनिक मर्डर का खुलासा: हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

Sushil Murder Case: 24 घंटे के अंदर खुलासा:हत्या में इस्तेमाल असलहा बरामद

Bijay singh

प्रेस कांफ्रेंस कर पुलिस देगी विस्तृत जानकारी

खबरे आपकी बिहार आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के मोती टोला निवासी एसी मैकेनिक सुशील यादव की हत्या का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हत्या में इस्तेमाल असलहा भी बरामद किया गया है। शाम में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुलिस अधिकारी विस्तृत जानकारी देंगे।

Sushil Murder Case:टाउन थाना क्षेत्र के अम्बेडकर कॉलोनी के समीप हुई थी घटी घटना

Sushil Murder Case
Sushil Murder Case

बता दें कि अंबेडकर कॉलोनी के समीप मंगलवार की सुबह बदमाशों ने एसी मैकेनिक सुशील यादव (मोती टोला) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बाइक सवार बदमाशों ने काफी करीब से उसकी गर्दन में पीछे से गोली मारी थी। इस मामले में उसके भाई के बयान पर तीन लोगों पर केस किया गया था।

घटना के बाद प्रभारी एसपी स्वपना मेश्राम के निर्देशन में एएसपी हिमांशु के नेतृत्व में टीम गठित कर लगातार छापेमारी की जा रही थी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने हत्या में संलिप्त दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त असलहा भी बरामद हुआ है। छापेमारी में नगर थाना इंचार्ज एवं डीआईयू टीम का सराहनीय योगदान रहा।

ranjna
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular