Homeबिहारआरा भोजपुररामलीला मैदान आरा: भोजपुरी गायकों ने होली मिलन समारोह में श्रोताओं को...

रामलीला मैदान आरा: भोजपुरी गायकों ने होली मिलन समारोह में श्रोताओं को खुब झुमाया

Bhojpuri singers प्रशांत ने गाया होली खेले रघुवीरा अवध में……..

नगर रामलीला समिति के तत्वावधान में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन 

खबरे आपकी बिहार: आरा नगर रामलीला मैदान में रविवार को नगर रामलीला समिति के तत्वाधान में भव्य होली मिलन समारोह सह सहभोज का आयोजन किया गया। समारोह में शहर के विभिन्न वार्डों के बुद्धिजीवी, व्यावसायी समेत हजारो गणमान्य लोग शामिल हुए। होली मिलन समारोह का उदधाटन भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम रंजन चतुर्वेदी, भोजपुर चैम्बर आफ कामर्स के सचिव आदित्य विजय जैन, नगर रामलीला समिति के अध्यक्ष प्रेम पंकज उर्फ ललन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष लव पांडेय, जिला प्रवक्ता नवीन, उमाशंकर सिंह उर्फ मिठाई लाल, विकास कुमार, भाजपा नेता संजय सिंह, नागेन्द्र सिंह, यशवंत सिंह, रमेश कुमार सिन्हा उर्फ कर्ण जी, राममूर्ति प्रसाद, पूर्व मुखिया श्री राम प्रसाद, मेजर राणा प्रताप सिंह, पर्यावरण प्रेमी आन्नद कुमार ने संयुक्त रुप से किया। संचालन आनंद कुमार ने किया।

Bhojpuri singers प्रशांत चौबे ने बंगला में उडेला अबीर हो….पेश कर लूटी वाहवाही

Bhojpuri singers

इस अवसर पर भव्य गीत संगीत का कार्यक्रम हुआ, जिसमें भोजपुरी गायक प्रंशात चौबे, सोनी पांडेय, रजनी शक्या, धर्मेन्द्र कुमार आदि ने अपनी गीतो से श्रोताओं को खुब झुमाया। इस दौरान रजनी शाक्या ने “श्रीराम-जानकी बैठे हैं मेरे सीने में……” ने प्रस्तुत कर श्रोताओं की तालियां बटोरी। गायक प्रशांत चौबे ने “होली खेले रघुवीरा…. एवं बंगला में उडेला अबीर हो….” सोनी पांडेय ने “अखिया भईल लाले लाल एक नींद सूते द बलम जी” पेश किया। समारोह में राष्ट्रपति पदक से सम्मानित अनिता कुमारी, पूर्व उप महापौर मालती देवी, समेत सैकडो महिला-पुरुषो को भगवा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वही अन्य आगन्तुकों को भी सम्मानित किया गया।

वक्ताओं ने कहा की आने वाले समय में आरा नगर निगम के मेयर एवं डिप्टी मेयर का चुनाव होना है। शहर के विकास के लिए हमें साफ सुथरी छवि वाले प्रत्याशी का चयन करना है। इस पद के लिए प्रेम पंकज उर्फ ललन सुयोग्य उम्मीदवार हैं। इसलिए शहरवासियों से अपील है कि वे प्रेम पंकज के हाथो को मजबूत करें। ताकि उनके नेतृत्व में शहर का सर्वागीण विकास हो सके। प्रेम पंकज उर्फ ललन ने कहा कि मैं जनता की उम्मीदो पर खरा उतरने का प्रयास करुगां।

इस अवसर पर इंदू देवी, डाॅ. विजय गुप्ता, वार्ड पार्षद ओम प्रकाश, अशोक सिंह, सुनील कुमार, सत्य प्रकाश, संतोष पब्लिसिटी, संतोष सोनार, राहुल बदलानी, मुन्नू सिंह, आलोक अंजन, राजीव रंजन, आदित्य सिंह ‘आदि’, अनील सिंह, बिष्णु शंकर, शंभु नाथ केसरी, राहुल बदलानी, शंभुनाथ प्रसाद, दीपक कुमार उर्फ दीपू तेली, राजेंद्र पर्यावरण, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रानी राय, सुमन कुमार, आजाद श्रीवास्तव आदि थे।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular