Sunday, September 8, 2024
No menu items!
HomeNewsCrimeघर में सो रहे बुजुर्ग दंपति की गला दबाकर हत्या

घर में सो रहे बुजुर्ग दंपति की गला दबाकर हत्या

घर में सो रहे बुजुर्ग दंपति की गला दबाकर हत्या, सनसनी

सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव की गुरुवार की रात की घटना

हत्यारों ने पहले हाथ-पांव बांधा, उसके बाद गला दबा कर मार डाला

हत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं, छानबीन में जुटी पुलिस

संपत्ति विवाद में हत्या किये जाने की पुलिस जता जा रही आशंका

एफएसएल, डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने भी की जांच
आरा। भोजपुर के सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव में गुरुवार की रात घर में सो रहे बुजुर्ग दंपति की गला निर्मम हत्या कर दी गई। हत्यारों ने पहले दंपती का रस्सी से हाथ-पांव बांधा। उसके बाद गला दबा दोनों को मार डाला गया। घटना रात करीब 12 बजे की बतायी जा रही। शुक्रवार की सुबह खाना बनाने वाली घर पहुंची, तो लोगों को हत्या की जानकारी मिली। मृत दंपती में एकवारी गांव निवासी 84 वर्षीय विश्वनाथ सिंह और उनकी पत्नी ललिता देवी थी। दोनों नि:संतान थे। मृतक विश्वनाथ सिंह के एक भाई पूर्व में मुखिया रह चुके हैं। हालांका हत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। इधर, शुक्रवार की सुबह बुजुर्ग दंपति की हत्या की सूचना से गांव में सनसनी मच गयी। डबल मर्डर की सूचना पर एसपी संजय कुमार सिंह, एसडीपीओ राहुल सिंह और थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंच गये। अफसरों द्वारा अपने स्तर से छानबीन की गयी। इस दौरान एसपी ने आसपास के लोगों और खाना बनाने वाली से भी जानकारी ली। बाद में एसपी की पहल पर फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड एवं फिंगर एक्सपर्ट भी पहुंचे और अपने स्तर से तफ्तीश की। उसके बाद दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस संपत्ति विवाद सहित अन्य एंगल से तफ्तीश कर रही है। एसपी ने बताया कि बुजुर्ग दंपती की हत्या की जांच की जा रही है। तकनीकी मदद भी ली जा रही है। इसे लेकर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, एफएसएल, डॉग और डीआइयू को भी लगाया गया है। शुरुआती जांच में संपत्ति विवाद का बताया जा रहा है। दो-तीन बिंदुओं पर तफ्तीश कर रही है।

दीवाल फांद घर में घुंसे और कर दी दोनों की हत्या
बताया जा रहा है कि बुजुर्ग दंपति अपने घर के बरामदे में अलग-अलग चौकी पर मच्छरदानी लगाकर सो रहे हुए थे। तभी रात में हत्यारे पहुंच गये और पति-पत्नी की हत्या कर दी। हत्यारों द्वारा पहले नारियल के रस्सी से हाथ-पांव बांध दिया। उसके बाद गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि हत्यारों द्वारा दंपती के घर से कुछ खोजने का भी प्रयास किया गया है। क्योंकि घर का कुछ सामान बिखरा था। माना जा रहा है कि कोई कागजात ढूंढने की कोशिश की जा रही थी। इधर, पुलिस द्वारा हत्यारों के दीवाल फांद कर घर में आने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग दंपति का आरा में एक मकान है। ऐसे में पुलिस उससे भी हत्या का तार जोड़ कर देख रही है।

घटनास्थल से साक्ष्य जुटा ले गये फॉरेंसिक टीम और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट
एकवारी गांव निवासी बुजुर्ग दंपती की हत्या की वारदात के बाद पुलिस की तफ्तीश काफी तेज हो गयी है। एसपी के नेतृत्व एसडीपीओ सहित करीब आधा दर्जन थानों की पुलिस जांच में जुट गयी है। एसपी भोजपुर एसपी संजय कुमार और पीरो एसडीपीओ राहुल सिंह द्वारा घंटों जांच की गयी। एसपी ने घर की छत सहित अन्य जगहों का मुआयना किया। परिजनों से भी बारी-बारी जानकारी ली गयी। दंपती का खाना बनाने वाली महिला मीना देवी से भी पूछताछ की‌। दूसरी ओर फॉरेंसिक टीम व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट घटनास्थल से साक्ष्य जुटाया गया। दंपती के कपड़े आदि भी जांच के लिए जब्त किया गया है। मौके पर अगिआंव के प्रभारी इंस्पेक्टर गौतम कुमार, सहार थाना इंचार्ज प्रमोद कुमार,चौरी थानाध्यक्ष पवन कुमार, नारायणपुर थानाध्यक्ष नीता कुमारी, अजिमाबाद थाना इंचार्ज अंशु कुमारी, पवना थानाध्यक्ष रितेश दुबे और इमादपुर थानाध्यक्ष प्रभाष कुमार सहित सीआईटी की टीम पहुंची थी।

एकवारी में एक साथ दंपती हत्या की दूसरी घटना
सहार थाने के एकवारी गांव में एक साथ दंपती की हत्या की यह दूसरी घटना है। इससे पूर्व 1998 में परशुराम सिंह के पुत्र सुगासारी सिंह और उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई थी। तब दोनों का चाकू से गला रेत दिया गया था। हत्या संपत्ति विवाद में की गयी थी।

शुक्रवार की शाम हुआ बुजुर्ग दंपति के शव का पोस्टमार्टम
आरा। सहार थाना छेत्र के एकवारी गांव निवासी बुजुर्ग दंपति के शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार की शाम किया गया। एफएसएल एवं डाॅग स्क्वायड टीम के जाने के बाद पुलिस शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले आई। जहां चिकित्सक द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Rajneesh Tripathi
Rajneesh Tripathi-

Most Popular