Friday, October 18, 2024
No menu items!
Homeन्यूज़-रू-ब-रूशादी का झांसा देकर नाबालिग को किया गर्भवती : आरोपी को भोजपुर...

शादी का झांसा देकर नाबालिग को किया गर्भवती : आरोपी को भोजपुर पुलिस ने भेजा जेल

  • शादी का झांसा देकर किशोरी का यौन शोषण, गर्भवती होने पर वादे से मुकरा
  • गजराजगंज ओपी क्षेत्र के एक गांव की घटना
  • पहले किया दुष्कर्म और फिर शादी के नाम पर करता रहा यौन शोषण
  • मेडिकल जांच कराने के बाद मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
  • किशोरी और उसकी दादी की शिकायत पर पकड़ा गया आरोपित

Bhojpur Raped story/Bihar/Ara खबरे आपकी: भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में दुकान पर कुरकुरे लेने के बहाने घर में घुसकर नाबालिग से जबरन दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इसके बाद आरोपी को पकड़कर पुलिस द्वारा उसे जेल भेज दिया गया है । पीड़िता दो महीने की गर्भवती भी है। उसका मेडिकल जांच आरा सदर अस्पताल में कराया गया ।

शादी का झांसा देकर एक किशोरी का यौन शोषण किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपित द्वारा पहले किशोरी की दुकान में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। उसके बाद शादी के नाम पर यौन शौषण किया जाता रहा। किशोरी गर्भवती हो गयी, तो पंचायती के माध्यम से मामले को रफा-दफा करने का दबाव भी दिया गया।

Ankit
Guput

इधर, पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। वह शाहपुर इलाके का रहने वाला सुरेश बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार उसका किशोरी के गांव मेंननिहाल है। उसका अपने ननिहाल में आना-जाना लगा रहता था। इस मामले में किशोरी के बयान पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। पुलिस किशोरी की मेडिकल जांच कराने के बाद आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Bijay singh

परिजनों के मुताबिक जब पीड़िता अपने घर के दुकान पर बैठी थी । उसी दरमियान शाहपुर थाना क्षेत्र के रानीसागर गांव के रहने वाले सुरेश पासवान कुरकुरे लेने पीड़िता के दुकान पर आया,अकेला देख पीड़िता को घर के अंदर ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। जिसके बाद पीड़िता के दादी ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी ।

Udwantnagar Bhojpur Raped story: कुरकुरे लेने के बहाने घर में घुस किया दुष्कर्म

पीड़िता के अनुसार बीमारी के कारण उसके मामा-पिता की कुछ महीने पहले मौत हो गयी। उसके बाद से वह एक छोटी बहन, एक छोटे भाई और दादी के साथ रहती है। रोजी-रोटी के लिए उसकी दादी ने अपने घर में छोटी सी किराने दुकान खोल रखी है। दादी के नहीं रहने पर वह दुकान में बैठती थी।‌ इस बीच एक दिन आरोपित कुरकुरे लेने उसकी दुकान में आया। उसे अकेला देख उसने घर के अंदर ले जाकर उसके साथ जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद शादी का झांसा देकर रेप करता रहा। उससे वह गर्भवती हो गयी।

उधर, घटना के बाद स्थानीय स्तर पर पंचायत भी की गयी। उसमें भी शादी कराने का वादा कर मामले को रफा दफा करने के लिए दबाव भी बनाया गया। देखते ही देखते पीड़िता दो महीने की गर्भवती हो गयी। इस बीच उसकी दादी ने एक दिन आरोपित को दुष्कर्म करते रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद उसकी सूचना पुलिस को दी गयी

- Advertisment -
Ranglal
कामेश्वर कुमार राज
शम्भू कुमार भगत

Most Popular

Don`t copy text!