HomeNewsबिहारभोजपुर जिले के टॉप टेन अपराधियों में सुमार निक्की ने आरा कोर्ट...

भोजपुर जिले के टॉप टेन अपराधियों में सुमार निक्की ने आरा कोर्ट मे किया सरेंडर

Shahpur Mantu murder case:पूर्व मुख्य पार्षद मंटू सोनार के हत्या के मामले में नामजद आरोपी

jay kumar
  • पुलिस की दबिश के बाद बुधवार के दिन कोर्ट में कर दिया सरेंडर
  • निक्की पर दस आपराधिक मामले दर्ज-थानाध्यक्ष

Bihar/Ara: भोजपुर जिला के शाहपुर नगर पंचायत के पूर्व मुख्य पार्षद मंटू सोनार के हत्या के मामले में नामजद आरोपी निक्की सिंह ने पुलिस के दबिश के बाद बुधवार के दिन कोर्ट में सरेंडर कर दिया। शाहपुर थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि निक्की सिंह पेशेवर अपराधी है और भोजपुर जिले के टाप टेन अपराधियो के लिस्ट में है।

निक्की सिंह पर कुल दस आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिसमें हत्या, हथियार की तस्करी, व फायरिंग के जैसे मामले शामिल हैं। पुलिस द्वारा इसकी तलाश की जा रही थी। निक्की सिंह शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या पांच का निवासी हैं।

Shahpur Mantu murder case: मिली जानकारी के अनुसार शाहपुर नगर पंचायत के पूर्व मुख्यपार्षद वशिष्ठ प्रसाद उर्फ मंटू के हत्या के मामले में न्यायालय के आदेश पर नामजद आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती करने गई पुलिस के साथ करीब दो घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा इस।

इन दो घंटो के बीच एक आरोपी कृष्ण कुमार ततवा ने छपरा जिला के नगर थाना में सरेंडर कर दिया गया। जिसके बाद कृष्ण कुमार की घर की कुर्की जब्ती का कार्य रुक गया। वही पुलिस की दबिश के बाद नामजद आरोपियों में से दो आरोपी संजय कुमार गुप्ता एवं अजय कुमार गुप्ता व निक्की सिंह द्वारा भी कोर्ट के समक्ष सरेंडर कर दिया गया।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular