Homeचर्चित न्यूजभोजपुर में महिला सिपाही के साथ अश्लील हरकत करने में पूर्व थानाध्यक्ष...

भोजपुर में महिला सिपाही के साथ अश्लील हरकत करने में पूर्व थानाध्यक्ष सस्पेंड

Bhojpur Police Force:एएसपी की जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी की ओर से की गयी कार्रवाई

  • पंचायत चुनाव के समय से ही सिपाही को परेशान कर रहे थे थानेदार दीपक
  • महिला सिपाही की ओर से पिछले साल ही दर्ज की गयी थी शिकायत

Bihar/Ara:अपने ही थाने की महिला सिपाही के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के मामले में Bhojpur Police Force संदेश के पूर्व थानाध्यक्ष दीपक झा बुरी तरह फंस गये हैं। एएसपी की जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी की ओर से उनको सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही विभागीय कार्रवाई भी शुरू की जा रही है। निलंबित अवधि के लिए उनका मुख्यालय पुलिस लाइन बनाया गया है। इस मामले को लेकर पिछले तीन फरवरी को ही जिला आदेश जारी कर दिया गया है।

इधर, मिली जानकारी के अनुसार पंचायत चुनाव के समय से ही थानाध्यक्ष द्वारा संदेश थाने के सीसीटीएनएस इकाई में तैनात महिला सिपाही को परेशान किया जा रहा था। उनके द्वारा महिला सिपाही को गलत तरीके से छुने का प्रयास किया जा रहा था। एकांत में अश्लील भाषा का प्रयोग किया जा रहा था। मोबाइल पर पोर्न वीडियो देखने का दबाव दिया जा रहा था। एक बार सिपाही के बांह नाखून गड़ा दिया गया था।

महिला सिपाही की ओर से दर्ज शिकायत में यह आरोप लगाया गया है। उस आधार पर तत्कालीन एसपी संजय कुमार सिंह द्वारा पिछले साल दिसंबर में भी एएसपी को मामले की जांच का निर्देश दिया था। तब एएसपी की ओर से ट्रेनी डीएसपी अनुराग कुमार सहित अन्य अफसरों की उपस्थिति में मामले की जांच की गयी थी। उसे लेकर दीपक झा से शोकॉज भी किया गया था। इधर, जांच रिपोर्ट आने के बाद एसपी की ओर से तत्काल थानाध्यक्ष और वर्तमान में पीरो थाने में पोस्टेड दीपक झा को सस्पेंड कर दिया गया।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular