Homeराजनीतजदयू की पूर्व सांसद मीना सिंह पार्टी से दे सकती है इस्तीफ़ा

जदयू की पूर्व सांसद मीना सिंह पार्टी से दे सकती है इस्तीफ़ा

Meena Singh JDU: महागठबंधन में असमाजिक तत्वों की दबदबे से है नाराज

RN Yadav

Bihar/Ara: खबरे आपकी। क्या जदयू की आरा लोकसभा की पूर्व सांसद मीना सिंह जदयू से इस्तीफा देने वाली है! सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महागठबंधन में जदयू के शामिल होने के बाद से ही मीना सिंह नाराज चल रही थी। क्योंकि महागठबंधन में पार्टी के जाने के बाद माफिया राज व असमाजिक तत्वों का दबदबा बढ़ता जा रहा है।

बताते चलें कि नफेड के पूर्व अध्यक्ष सांसद स्वर्गीय अजीत सिंह के मौत के बाद मीना सिंह 2007 में बिक्रमगंज लोकसभा सीट से उपचुनाव जीती। जिसके बाद 2010 के लोकसभा में जदयू की टिकट पर मीना सिंह (Meena Singh JDU) ने आरा संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ा एवं चुनाव जीतकर लोकसभा सदस्य बनी।

इसके पश्चात वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के समय भाजपा से मीना सिंह को लोकसभा चुनाव लड़ने का ऑफर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा दिया गया था। लेकिन जदयू नही छोड़ने का हवाला देकर इस ऑफर को उन्होंने ठुकरा दिया था। जिसके बाद 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी आर के सिंह से वो चुनाव हार गई।

Tiyar Pax
- Advertisment -
sambhavna

Most Popular