Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुरी समाज के निर्णय पर गंगाधर पांडेय ने कहा हम आगहीं आगे...

भोजपुरी समाज के निर्णय पर गंगाधर पांडेय ने कहा हम आगहीं आगे मिलब

Bhojpuri society meeting: भोजपुर जिले के बिहिया प्रखंड अंतर्गत कटेया गांव स्थित बिहार समाज सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू ओझा के निवास पर भोजपुरी समाज को लेकर एक बैठक की गई। भोजपुरी गीत संगीत जो लोग अच्छा गाते हैं उनको समाज में प्रोत्साहित व् सम्मानित करना चाहिए। गंदा गाने वाले लोगों के खिलाफ संगठित रूप से एक जन आंदोलन का रूप देने की जरूरत है। उक्त बातें भोजपुरी में अश्लीलता खत्म करने के लिए बीड़ा उठाने वाले नंद कुमार तिवारी ने कही। उन्होंने कहा की 10 वर्ष से हम एक आंदोलन छेड़े हैं गंदा गाने वाले लोगों के खिलाफ,अब तो बिहार सरकार ने भी इनके खिलाफ आदेश जारी किया है ।

वही जिला पार्षद गंगाधर पांडेय ने कहा कि हम आप सब लोगों के संगे कंधा से कंधा मिलाके चलब आ जहंवा जरुरत होखी हम आगहीं आगे मिलब..हर तरह से हम तैयार बानी.. राजनितिक रुप भी हम आप सब लोगों की बात उच्च स्तर तक पहुंचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।

वही गीतकार कुमार अजय सिंह ने कहा कि फूहर गाने वाला व् लिखे वाला के खिलाफ सरकार ने चिठ्ठी तो जारी कर दिया है लेकिन समाज का भी अपना कर्तव्य है की कही भी अश्लील गाना बजे उस पर ठोस कदम उठाने की जरूरत है। बता दें की गीतकार अजय सिंह के द्वारा लगभग 5000 से ऊपर सलिल गीत लिखे गये है।

Bhojpuri society meeting: बैठक में भोजपुरी समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी सलील गीतकार कुमार अजय सिंह, प्रमुख साहित्यकार भोजपुरी के मान्यता देईं ए सरकार किताब लिखे वाला राम बहादुर राय, भोजपुरी में अश्लीलता खत्म करने के लिए दिन रात मेहनत करने वाले नंद कुमार तिवारी, शाहपुर भाग संख्या 3 के जिला पार्षद श्री गंगाधर पांडे, कृष्णा उपाध्याय, प्रवीण तिवारी, जितेंद्र ओझा ,अमित ओझा आदि लोग उपस्थित थे

Bhojpuri society meeting: बैठक में भोजपुरी पर गहन विचार विमर्श के बाद लिया गया निर्णय

  • भोजपुरी भाषा को संविधान की अनुसूची मे शामिल कर मान्यता दी जाएं, इसे लेकर भोजपुरी भाषा भाषी क्षेत्रों में ठोस कार्य करने का निर्णय लिया गया।
  • हर तरह से परिपूर्ण होने के बावजूद भोजपुरी भाषा को मान्यता क्यों नहीं मिल रहा है?
  • भोजपुरी में अश्लीलता खत्म करने के लिए और कौन कन सा कदम उठाया जा सकता है ?
  • सलील गीतकार लेखक लोगों को भरपूर सहयोग कैसे दिया जाए?
  • अश्लील गीत लिखकर भोजपुरी संस्कृति को खराब करने वाले लोगों पर कैसे शिकंजा कैसे कसा जाए?
  • अश्लील गीत गवनई गाने वाले गायक लोगों का समाज से बहिष्कार किया जाय।
  • जो भी अच्छा गाना लिख रहा है, गा रहा है भोजपुरी में वैसे लेखक/कलाकार लोगों को सम्मानित किया जाय।
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular