Homeराजनीतमां थावे के मंदिर में पूजा कर लालू प्रसाद यादव व राबड़ी...

मां थावे के मंदिर में पूजा कर लालू प्रसाद यादव व राबड़ी देवी जाएंगी फुलवारिया

Lalu Yadav – Rabri Devi: खबरे आपकी: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव मंगलवार को बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित अपने पैतृक गांव फुलवारिया जाएंगे। करीब सात साल बाद लालू अपने गांव जा रहे हैं। सोमवार को पटना से अपने गांव गोपालगंज के फुलवरिया के लिए निकले लालू को देखने के लिए आरजेडी के कार्यकर्ताओं, नेताओं एवं समर्थकों की भीड़ सर्किट हाउस में उमड़ पड़ी। एक-एक कर लोग उनसे मिलने जा रहे थे।

करीब सात सालों के बाद लालू प्रसाद मंगलवार को अपने गांव फुलवरिया जाएंगे। गांव में उनके आगमन को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। दोपहर बाद अचानक मशरक एनएच-227 ए महाराणा प्रताप चौक पर चर्चा होने लगी कि लालू आ रहे हैं। महज कुछ मिनटों में स्थानीय कार्यकर्ता चौक पर जुटे तबतक राजद सुप्रीमो की इनोवा गाड़ी पहुंची। कार्यकर्ताओं ने उनका व उनकी पत्नी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का स्वागत किया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक लालू यादव मंगलवार सुबह में गोपालगंज के प्रसिद्ध मां थावे मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। इसके बाद वहां से फुलवारिया के लिए रवाना हो जाएंगे। इस दौरान उनकी पत्नी एवं पूर्व सीएम राबड़ी देवी भी साथ रहेंगी।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular