Homeआरा भोजपुरशाहपुरएकाग्रचित्त होकर अपने लक्ष्य की ओर बढ़े- आईपीएस आनंद मिश्रा

एकाग्रचित्त होकर अपने लक्ष्य की ओर बढ़े- आईपीएस आनंद मिश्रा

Shahpur Mathematics Coaching Center: शाहपुर स्थित मैथमेटिक्स कोचिंग सेंटर में छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन आईपीएस आनंद मिश्रा ने किया।

Bijay singh
  • हाइलाइट :-
    • शाहपुर में मैथेमेटिक्स कोचिंग सेंटर में छात्रों को किया गया सम्मानित
    • छात्र सम्मान समारोह के दौरान कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे

Shahpur Mathematics Coaching Center आरा/शाहपुर: शाहपुर स्थित मैथमेटिक्स कोचिंग सेंटर में छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन आईपीएस आनंद मिश्रा ने किया। आईपीएस श्री मिश्रा ने उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रयास निरंतर जारी रखना चाहिए। ताकि प्रयास से भविष्य संवर सके। भोजपुर जिला इस मामले में टॉप है। जैसे कि गीत है जिला टॉप लागेलू नही इसे जिला टॉप लावेलु या लावेला होना चाहिए। छात्रों को एकाग्रचित्त होकर अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ते रहना चाहिए।

वही शिक्षाविद मिथिलेश कुमार मिश्रा ने छात्र को संबोधित करते हुए कहा छात्रों के लिए अध्ययन सबसे जरूरी एवं महत्वपूर्ण कार्य है। जिसे अनवरत जारी रखना चाहिए। संबोधित करने वालों में एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह, बीडीओ राकेश कुमार व सीओ श्रेया मिश्रा ओपी प्रभारी मनीष कुमार तथा शाहपुर थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार शामिल रहे।

छात्र सम्मान समारोह में कोचिंग सेंटर के वैसे छात्रों जिन्होंने मैट्रिक व इंटर के परीक्षाओं में अव्वल अंक लाकर कोचिंग सेंटर का नाम रोशन किया। उन्हें कप, मेडल, प्रशस्ति पत्र व चेक देकर सम्मानित किया गया। वही कोचिंग सेंटर के संचालक हरेंद्र कुमार उर्फ पिंटू भैया ने आईपीएस आनंद मिश्रा को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि संस्था छात्रों को नवीतम तकनीक आधारित शिक्षा देने का प्रयास कर रही है। ताकि छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार हो सके। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिन्हें कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने काफी सराहा। छात्र सम्मान समारोह के दौरान कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ranjna

Most Popular