Homeकरियरशिक्षाशिक्षा विभाग ने स्कूलों में छुट्टी का वार्षिक कैलेंडर 2024 जारी कर...

शिक्षा विभाग ने स्कूलों में छुट्टी का वार्षिक कैलेंडर 2024 जारी कर दिया

Bihar Government: बिहार शिक्षा विभाग ने कई बदलावों के साथ स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर 2024 जारी कर दिया है। इस बार प्राइमरी से लेकर 12वीं तक के स्कूलों में शिक्षकों को अवकाश मुख्यालय से ही तय किया गया है।

jay kumar

शिक्षा विभाग ने 2024 कैलेंडर वर्ष के लिए इस बार कई बदलाव किए हैं। रक्षाबंधन की छुट्टी को खत्म कर दिया गया है। वहीं, गर्मी की छुट्टी 20 से बढ़ाकर 30 दिनों की कर दी गई है। विभाग ने तय किया है कि गर्मी की छुट्टी के दौरान शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी अन्य दिनों की भांति स्कूल आते रहेंगे।

दिवाली में एक दिन और छठ में तीन दिनों की छुट्टी रहेगी। होली पर दो व दुर्गापूजा में तीन दिनों की छुट्टी रहेगी। तीज, जिउतिया, जन्माष्टमी, महाशिवरात्रि की छुट्टी खत्म कर दी गई है। 2023 में तीज की दो व जिउतिया पर एक दिन की छुट्टी थी।

शिक्षा विभाग (Bihar Government) ने पहली बार प्राइमरी से 12 वीं कक्षा के लिए एक तरह की छुट्टी तालिका तय की है। इससे पहले प्रारंभिक स्कूलों के लिए जिला छुट्टी तय करता था। किसी भी स्कूल में प्रधानाध्यापक अपने स्तर से स्कूल में अवकाश की घोषणा नहीं करेंगे, अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई होगी।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular