Homeबिहारआरा भोजपुरक्रिसमस पर भोजपुर के गिरजाघरों में रहा जश्न का माहौल

क्रिसमस पर भोजपुर के गिरजाघरों में रहा जश्न का माहौल

Christmas festival 2023: आरा के रमना मोड़ स्थित द होली सेवियर चर्च परिसर में क्रिसमस पर मेला सा दृश्य था। बच्चों के लिए झूला लगाया गया था। केक, पेस्ट्री, गोलगप्पे सहित अन्य सामानों की बिक्री की जा रही थी।

  • हाइलाइट :-
    • क्रिसमस पर उत्साह व धूमधाम के साथ प्रभु यीशु को किया गया याद
    • भोजपुर जिले के विभिन्न चर्चों में क्रिसमस पर प्रभु यीशु को याद किया गया
    • आरा के द होली सेवियर चर्च परिसर में क्रिसमस पर मेला सा दृश्य

Christmas festival 2023 आरा: क्रिसमस का त्योहार मसीहियों के अलावे विभिन्न समुदाय के महिला, पुरुष, युवा व बच्चों ने उत्साह व धूमधाम के साथ मनाया। आरा के कैथोलिक चर्च, मेथोडिस्ट चर्च, द होली सेवियर चर्च, शाहपुर के मिशन स्कूल स्थित चर्च सहित भोजपुर जिले के विभिन्न चर्चों में क्रिसमस पर प्रभु यीशु को याद किया गया।

इसाई समुदाय के लोग सुबह चर्च में पहुंचकर प्रार्थना सभा में भाग लिए। पादरी ने बाइबल का पाठ किया। केक काटे गये। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। चर्च परिसर में कैंडल जलाया गया। कैंडल जलाने के लिए दूसरे समुदाय के लोग भी पहुंचे थे।

आरा के रमना मोड़ स्थित द होली सेवियर चर्च परिसर में क्रिसमस पर मेला सा दृश्य था। बच्चों के लिए झूला लगाया गया था। केक, पेस्ट्री, गोलगप्पे सहित अन्य सामानों की बिक्री की जा रही थी। लोगों की भीड़ को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गयी थी। देर शाम तक कैंडल जलाने के लिए युवक-युवतियों की भीड़ जुटी रही। इस दौरान सेल्फी लेने की होड़ देखी गयी। मेले में हजारों की संख्या में धर्मावलंबी शामिल हुये और प्रभु यीशु की प्रार्थना की।

शाहपुर में प्रभु यीशु का जन्मदिवस मनाया गया

शाहपुर मिशन स्कूल स्थित चर्च में प्रार्थना सभा हुई, जिसमें मसीहियों के अलावे विभिन्न समुदाय के महिला, पुरुष, युवा व बच्चों ने शिरकत की। प्रार्थना सभा के बाद नन्हे-मुन्नों ने गीत-संगीत, नृत्य पेश कर क्रिसमस को सेलिब्रेट किया। बच्चों को केक, टॉफी, मिठाइयां दी गईं। बच्चों का उमंग परवान पर था। वह बालक यीशु के जन्म को लेकर खूब धमाल मचा रहे थे। वे खूब नाचे, गाये और खुशियां मनाये। बालक यीशु की याद में उनके जीवन से जुड़ी गाथाओं पर आधारित गीत के ऑडियो कैसेट बज रहे थे।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular