HomeबिहारArrahनये साल के पहले दिन ही दहेज के लिए विवाहिता की हत्या,...

नये साल के पहले दिन ही दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, सात माह पहले हुई थी शादी

Udwantnagar – Thana: भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के डिहरी गांव में नये साल के पहले दिन ही दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या कर दी गयी।

jay kumar
  • हाइलाइट :-
    • उदवंतनगर थाना क्षेत्र के डिहरी गांव की सोमवार की रात की घटना
    • शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद छानबीन और धरपकड़ में जुटी पुलिस

आरा: भोजपुर के उदवंतनगर थाना (Udwantnagar – Thana) क्षेत्र के डिहरी गांव में नये साल के पहले दिन ही दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या कर दी गयी। पांच लाख रुपए की मांग को लेकर सोमवार की रात गला दबा कर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। मृतका डिहरी गांव निवासी आलोक यादव उर्फ विश्वकर्मा सिंह की 19 वर्षीया पत्नी कमल कुमारी थी। सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के लोहा टोला गांव निवासी सुदामा राय की बेटी कमल कुमारी की शादी सात माह पहले ही हुई थी। हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

घटना के संबंध में विवाहिता के भतीजे कवि रंजन कुमार के अनुसार उसकी बुआ की शादी 15 मई 2023 को उदवंतनगर के डिहरी गांव निवासी सुरेश राय के पुत्र आलोक यादव उर्फ विश्वकर्मा सिंह से हुई थी। शादी के 15 दिन बाद से ही उनके ससुराल वालों की ओर से दहेज में पांच लाख की मांग की जाने लगी थी। इसे लेकर उनके पति सहित अन्य ससुराल वालों की ओर से उनके साथ अक्सर मारपीट की जा रही थी। वह कुछ दिन पूर्व अपने मायके आ गयी थी।

इसके बाद 30 दिसंबर को वह उनको लेकर उनके ससुराल उन्हें छोड़ने गया था। 31 दिसंबर को घर लौट आया था। इसी बीच एक जनवरी की देर शाम उनके ससुराल वालों की ओर से फोन कर उनकी तबीयत काफी खराब होने की सूचना दी गयी है। इस पर परिजन ससुराल डिहरी गांव पहुंचे, तो देखा कि वह मृत अवस्था में अपने कमरे में पड़ी है और उनके ससुराल के सभी लोग घर से फरार है। उसके बाद स्थानीय थाना सूचना दी गयी। भतीजे कवि रंजन कुमार की ओर से बुआ के पति आलोक यादव उर्फ विश्वकर्मा सिंह सहित ससुराल के अन्य सदस्य पर दहेज में पांच लाख रुपए नगद नहीं देने के कारण उनकी गला दबा हत्या करने का आरोप लगाया है।

हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन और आरोपितों की धरपकड़ में जुटी है। बताया जा रहा है कि विवाहित पांच भाई और चार बहनों में आठवीं स्थान पर थी। घटना के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है। मां शारदा देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular