HomeNewsरास्ट्रीय खबरेंमन की बात में भोजपुर के पत्रकार भीम सिंह 'भवेश' के कार्यों...

मन की बात में भोजपुर के पत्रकार भीम सिंह ‘भवेश’ के कार्यों की प्रधानमंत्री ने की चर्चा

कहा भीम सिंह ने मुसहर जाति के लोगों के उत्थान के लिए किया बड़ा काम

journalist Bhim Singh Bhavesh: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को “मन की बात में” बिहार के भोजपुर निवासी समाजसेवी व पत्रकार भीम सिंह ‘भवेश’ की विशेष चर्चा की।

jay kumar

हाइलाइट :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात में’ भोजपुर के भीम सिंह ‘भवेश’ की चर्चा की
कहा भीम सिंह ने मुसहर जाति के लोगों के उत्थान के लिए किया बड़ा काम

आरा। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को “मन की बात में” बिहार के भोजपुर निवासी समाजसेवी व पत्रकार भीम सिंह ‘भवेश’ (journalist Bhim Singh Bhavesh) की विशेष चर्चा की। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मुसहर समुदाय के उत्थान में उनके प्रयासों की खुब सराहना की। कहा की बिहार के भोजपुर में भीम सिंह ‘भवेश’ इन्होंने अपने क्षेत्र के मुसहर जाति के लोगो के लिये बहुत काम किया है।

पढ़ें :- मुसहर जाति को अनुसूचित जाति में अति पिछड़ा का दर्जा मिले- डाॅ. भवेश

मुसहर एक अत्यंत वंचित समुदाय है। भीम सिंह ने इस समुदाय के बच्चों की शिक्षा पर फोकस किया है। इन्होंने अब तक मुसहर जाति के आठ हजार बच्चों का दाखिला स्कूल में कराया है और एक बड़ी लाइब्रेरी भी बनवायी है। ये बच्चों के डॉक्यूमेंट बनवाने और फॉर्म भरवाने में भी मदद करते हैं। इन्होंने सौ से ज्यादा मेडिकल कैंपस लगवाए और कोरोना काल में भी लोगो की मदद की। भीम सिंह भावेश की उपलब्धि पर भोजपुर जिले के कई प्रबुद्ध लोगों ने बधाइयां दी है। लोगों ने कहा कि यह हमारे भोजपुर के लिए गर्व की बात है।

पढ़ें :- भीम सिंह ‘भवेश’ “हाशिए पर हसरत” पुस्तक का आज लोकार्पण करेंगे हरिवंश

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular