Homeबिहारभोजपुरचापाकल के पास बर्तन साफ कर रही थी महिला, करंट की चपेट...

चापाकल के पास बर्तन साफ कर रही थी महिला, करंट की चपेट में आने से मौत

संदेश थाना क्षेत्र के डिहरी गांव में सोमवार की दोपहर घटी घटना

Dehri village: चापाकल में पहले से मोटर का अर्थिंग फिट किया हुआ है। बर्तन धोने के दौरान उसका हाथ चापाकल में स्पर्श कर गया। जिसके कारण वह करंट की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।

  • हाइलाइट :- Dehri village
    • इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान तोड़ा दम
    • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
    • संदेश थाना क्षेत्र के डिहरी गांव में सोमवार की दोपहर घटी घटना

आरा: भोजपुर के संदेश थाना क्षेत्र के डिहरी गांव में सोमवार की दोपहर करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतका संदेश थाना क्षेत्र के डिहरी गांव निवासी जितेंद्र कुमार यादव के 35 वर्षीया पत्नी कमलावती देवी है।

इधर, मृतका के पति जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि सोमवार की दोपहर वह घर में चापाकल के पास बर्तन साफ कर रही थी। चापाकल में पहले से मोटर का अर्थिंग फिट किया हुआ है। बर्तन धोने के दौरान उसका हाथ चापाकल में स्पर्श कर गया। जिसके कारण वह करंट की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद जब उनके चचेरे भाई उसे बचाने गए, तो वे लोग भी मामूली रूप से करंट की चपेट में आ गए। उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular