Homeबिहारआरा भोजपुरअवैध आग्नेयास्त्र एवं जिंदा कारतूस के साथ एक अपराध कर्मी गिरफ्तार

अवैध आग्नेयास्त्र एवं जिंदा कारतूस के साथ एक अपराध कर्मी गिरफ्तार

Sandesh Police: संदेश थाना पुलिस की टीम ने शनिवार को अवैध हथियार एवं जिंदा कारतूस के साथ एक अपराध कर्मी को गिरफ्तार कर लिया।

Sandesh Police: संदेश थाना पुलिस की टीम ने शनिवार को अवैध हथियार एवं जिंदा कारतूस के साथ एक अपराध कर्मी को गिरफ्तार कर लिया।

jay kumar
  • हाइलाइट :- Sandesh Police
    • संदेश थानान्तर्गत कोरी गांव से विनोद कुमार सिंह गिरफ्तार
    • घर से 1 देशी कट्टा एवं 2 जिंदा कारतूस बरामद किया गया

आरा: संदेश थाना पुलिस की टीम ने शनिवार को अवैध हथियार एवं जिंदा कारतूस के साथ एक अपराध कर्मी को गिरफ्तार कर लिया। वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था। इसकी जानकारी एसपी नीरज कुमार सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी।

उन्होंने बताया कि 8 जून को समय करीब 9 बजे रात्रि में पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि संदेश थानान्तर्गत कोरी गांव निवासी विनोद कुमार सिंह अपने घर के आगे बने पुराने मकान में अवैध आग्नेयास्त्र रखे हुए हैं, जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।

सूचना का सत्यापन, अवैध आग्नेयास्त्र की बरामदगी एवं अपराधकर्मी की गिरफ्तारी हेतु पुनि आदित्य कुमार, पुनि सह थानाध्यक्ष संदेश थाना के नेतृत्व में सअनि श्रवण कुमार एवं थाना के सशस्त्र बलों के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया।

गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ज्यों ही विनोद कुमार सिंह के घर के पास पहुंचे, तो पुलिस की टीम को देखकर 1 व्यक्ति भागने लगा, जिसे शस्त्र बलों के सहयोग से खदेड़कर पकड़ा गया और उसके घर का तलाशी लिया गया, तो उनके घर से 1 देशी कट्टा एवं 2 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इस संबंध में संदेश थाना गिरफ्तार के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया हैं।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular