Friday, October 18, 2024
No menu items!
Homeबिहारआरा"एक पेड़ माँ के नाम" आरा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

“एक पेड़ माँ के नाम” आरा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड के पैगा स्थित फार्म हाउस में रविवार को "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Tree Plantation : भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड के पैगा स्थित फार्म हाउस में रविवार को “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

  • हाइलाइट : Tree Plantation
    • बडहरा प्रखंड के पैगा स्थित फार्म हाउस में हुआ वृक्षारोपण

आरा: भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड के पैगा स्थित फार्म हाउस में रविवार को “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक आलोक अंजन ने अपनी दादी मां स्व. देवपति देवी के नाम पर आम, जामून, सागवान, महोगनी समेत 20 फलदार एवं छायादार वृक्षो का रोपण किया।

Ankit
Guput

इस मौके पर आलोक अंजन ने कहा कि एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान होता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन काल में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए, ताकि हमारी धरती हरी भरी रहे। आप सभी वृक्ष लगाकर पुण्य के भागी बने। उन्होंने लोगों से आग्रह किया की आप प्रत्येक वर्ष एक फलदार या छायादार पौधा अवश्य लगाएं तथा वृक्ष बनने तक उसका संरक्षण कर प्रकृति के प्रति अपना दायित्व निभाएं।

Bijay singh

इस मौके पर कई गण्या मां लोग उपस्थित थे। बता दें की विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान की शुरुआत कर पर्यावरण एवं प्रकृति के संरक्षण पर बल दिया था।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Ranglal
कामेश्वर कुमार राज
शम्भू कुमार भगत

Most Popular

Don`t copy text!