Homeबिहारआराआरा में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, सनसनी

आरा में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, सनसनी

भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भेलाई गांव में शनिवार की दोपहर एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई।

Bhelai News: भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भेलाई गांव में शनिवार की दोपहर एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई।

jay kumar
  • हाइलाइट : Bhelai News
    • पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को दबोचा
    • उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भेलाई गांव में शनिवार की दोपहर घटी घटना

आरा: भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भेलाई गांव में शनिवार की दोपहर एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। वहीं परिजन द्वारा उनके साथी पर ही हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार मृतक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भेलाईं गांव निवासी स्व.राजा महतो के 70 वर्षीय पुत्र महेंद्र महतो हैं। वह पेशे से मजदूर थे। उधर, घटना की सूचना पाकर उदवंतनगर थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

इधर, मृतक के बेटे मनोज कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह वह काम पर गया हुआ था। पिता और उनके आरोपित साथी उसके घर पर ही थे। उन लोगों के बीच बराबर झगड़ा होता रहता था। इसी बीच उनके साथी द्वारा मारपीट कर उनकी हत्या कर दी गई।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular