Homeबिहारआराआरा में जलेबी खाने से बड़ी संख्या में लोग पड़े बीमार

आरा में जलेबी खाने से बड़ी संख्या में लोग पड़े बीमार

आरा शहर के रमना मैदान के पास एक दुकान से कई लोगों ने बुधवार को जलेबी खरीदकर खाई। यहां तीसी के तेल में बनने वाली गुड़ही जलेबी की काफी मांग है।

Jalebi – Ara: आरा शहर के रमना मैदान के पास एक दुकान से कई लोगों ने बुधवार को जलेबी खरीदकर खाई। यहां तीसी के तेल में बनने वाली गुड़ही जलेबी की काफी मांग है।

jay kumar
  • हाइलाइट : Jalebi – Ara
    • सदर अस्पताल में मरीजों की वजह से बेड कम पड़ गए
    • फूड पॉइजनिंग का मामला बताया जा रहा है

आरा: बिहार के आरा शहर में बुधवार को जलेबी खाने से बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ गए। मिठाई की एक दुकान पर बनी जलेबी खाने के बाद लगभग 50 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सदर अस्पताल में अचानक पहुंचे मरीजों की वजह से बेड कम पड़ गए। इसके बाद कई लोग निजी क्लीनिक में भर्ती होकर अपना इलाज करवा रहे हैं। यह फूड पॉइजनिंग का मामला बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक आरा शहर के रमना मैदान के पास एक दुकान से कई लोगों ने बुधवार को जलेबी खरीदकर खाई। यहां तीसी के तेल में बनने वाली गुड़ही जलेबी की काफी मांग है। देखते ही देखते जलेबी खाने वाले लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी और वे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचने लगे।

आरा सदर अस्पताल में बेड कम पड़ गए तो 20 से 25 लोगों को निजी क्लीनिक में भर्ती किया गया। पीड़ितों में अधिकतर युवा हैं और वे मारुति नगर, मझौवां एवं बिचली रोड इलाके के रहने वाले हैं।

सूचना मिलने पर प्रशासन भी एक्टिव हो गया। सदर एसडीओ की ओर से जलेबी की अस्थायी दुकान को सील करवा दिया गया है। प्रशासन ने दुकान से सामान भी जब्त कर लिए गए हैं। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular