Homeबिहारआरालड़की भगाने का झूठा आरोप लगा युवक को मारा चाकू

लड़की भगाने का झूठा आरोप लगा युवक को मारा चाकू

Manu Giri - Sahangi: जख्मी गड़हनी थाना क्षेत्र के सहंगी गांव निवासी श्याम बिहारी गिरी का 19 वर्षीय पुत्र मनु गिरी है

Manu Giri – Sahangi: जख्मी गड़हनी थाना क्षेत्र के सहंगी गांव निवासी श्याम बिहारी गिरी का 19 वर्षीय पुत्र मनु गिरी है

jay kumar
  • हाइलाइट : Manu Giri – Sahangi
    • जख्मी ने अपने मामा के साले चंदन गिरी पर चाकू मार के जख्मी करने का लगाया आरोप

आरा: गड़हनी थाना क्षेत्र के सहंगी गांव में मंगलवार की सुबह लड़की भगाने का झूठा आरोप लगाकर एक युवक को चाकू मार दी गई। उसे बाएं हाथ में बांह पर एवं कलाई के ऊपरी हिस्से पर चाकू मारी गई है। जिससे वह गंभीर रुप जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए गड़हनी पीएचसी से सदर अस्पताल लाया गया।

जानकारी के अनुसार जख्मी गड़हनी थाना क्षेत्र के सहंगी गांव निवासी श्याम बिहारी गिरी का 19 वर्षीय पुत्र मनु गिरी है। इधर, मनु गिरी ने बताया कि उसके मामा की साली दो दिन पूर्व किसी लड़के के साथ भाग गई है। लेकिन उनका साला उस पर ही उसे भगाने का झूठा आरोप लगा रहा है। जिसको लेकर दो दिन पूर्व भी उनके बीच कहासुनी हुई थी।

मंगलवार की सुबह जब वह अपनी बुआ को स्थानीय थाना क्षेत्र के डगरूआ के पास छोड़कर वापस घर लौट रहा था। उसी बीच रास्ते में ही उंसके मामा के साले ने उसे घेर कर उसे चाकू मार दी। उसे इलाज के लिए गड़हनी पीएचसी स आरा सदर अस्पताल लाया गया। जख्मी ने अपने मामा के साले चंदन गिरी पर चाकू मार के जख्मी करने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन में कर रही है।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular