Homeआरा भोजपुरशाहपुरभोजपुर में सड़क हादसे के दौरान यूपी के चालक की मौत

भोजपुर में सड़क हादसे के दौरान यूपी के चालक की मौत

आरा-बक्सर नेशनल हाईवे पर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर फोरलेन स्थित पेट्रोल पंप के पास गुरुवार की अहले सुबह अज्ञात वाहन ने यूपी निवासी ट्रक चालक को रौंद दिया।

Shahpur Petrol Pump – Accident: आरा-बक्सर नेशनल हाईवे पर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर फोरलेन स्थित पेट्रोल पंप के पास गुरुवार की अहले सुबह अज्ञात वाहन ने यूपी निवासी ट्रक चालक को रौंद दिया।

  • हाइलाइट : Shahpur Petrol Pump – Accident
    • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
    • शाहपुर फोरलेन स्थित पेट्रोल पंप के पास गुरुवार की अहले सुबह घटी घटना

आरा/शाहपुर: आरा-बक्सर नेशनल हाईवे पर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर फोरलेन स्थित पेट्रोल पंप के पास गुरुवार की अहले सुबह अज्ञात वाहन ने यूपी निवासी ट्रक चालक को रौंद दिया। हादसे में चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही।

जानकारी के अनुसार मृतक उत्तरप्रदेश के गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव निवासी स्व. राम नगीना सिंह यादव का 37 वर्षीय पुत्र दिनेश सिंह यादव है। वह पेशे से ट्रक चालक था।

इधर, मृतक के बड़े भाई विजय कुमार यादव ने बताया कि बुधवार की शाम करीब तीन बजे वह ट्रक लेकर कोइलवर बालू लोड करने के लिए घर से निकला था। गुरुवार की अहले सुबह वापस लौटने क्रम में आरा-बक्सर फोरलेन पर स्थित पेट्रोल पंप के पास अपनी ट्रक साइड में खड़ा कर चाय पीने के लिए सड़क के दूसरी ओर गया था।

चाय पीने के बाद जब वह ट्रक की ओर आ रहा था। उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular