Homeबिहारभोजपुरभोजपुर: पछुआ सर्द हवाओं ने बढ़ायी कनकनी, अलाव की मांग

भोजपुर: पछुआ सर्द हवाओं ने बढ़ायी कनकनी, अलाव की मांग

Bonfires: नये साल 2025 के आगमन के साथ ही जिले में कड़ाके की ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है।

Bonfires: नये साल 2025 के आगमन के साथ ही जिले में कड़ाके की ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। नये साल में पहले दिन पछुआ ठंडी हवाओं ने जिले के मौसम में तेजी से बदलाव ला दिया है।

  • हाइलाइट्स: Bonfires
    • सर्द हवा चलने के कारण वातावरण में सिहरन और कनकनी बढ़ गयी है

Bonfires आरा: नये साल 2025 के आगमन के साथ ही जिले में कड़ाके की ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। नये साल में पहले दिन पछुआ ठंडी हवाओं ने जिले के मौसम में तेजी से बदलाव ला दिया है। इन हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट आयी है। बुधवार को तेज पछुआ हवा ने सुबह से शाम तक ठंड और ज्यादा बढ़ा दी है। सर्द हवा चलने के कारण वातावरण में सिहरन और कनकनी बढ़ गयी है। सर्द हवा से बढ़ी ठंड का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने लगा है। बढ़ी ठंड के कारण बच्चे सुबह में स्कूल या कोचिंग जाने से कतराने लगे हैं। पहले, तो बच्चे बेड छोड़ना नहीं चाहते। किसी तरह अगर बेड छोड़ भी दिया, तो स्कूल भेजना अभिभावकों के लिए मशक्कत भरा काम है।

अलाव की व्यवस्था नहीं: ठंड को देखते हुए प्रशासन की ओर से शहर के चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी है। इससे खासकर गरीब तबके के लोग ठंड से ठिठुरते नजर आ रहे हैं। लोगों को यह कहते सुना जा रहा है कि प्रशासन समय पर अलाव की व्यवस्था नहीं कर गरीबों के साथ अन्याय करता है। अविलंब अलाव की व्यवस्था करने की मांग प्रशासन से असहाय लोगों ने की है।

ठंड से फसल को लाभ: किसान श्री उमेशचंद्र पांडे, मुन्ना पांडे, सुदर्शन राय, राजकुमार, ज्वाला महतों, हुदा महतों, योगेंद्र कुमार, भरत यादव, मंजी पांडे आदि किसानों ने बताया कि ठंड का बढ़ना जरूरी है। ठंड नहीं होने की स्थिति में गेहूं, मसुर, चना सहित अन्य फसलों की वृद्धि न के बराबर होती है। ठंड बढ़ने के बाद ही फसल का विकास संभव है। ठंड बढ़ने से किसानों में खुशी देखी जा रही है।

ठंड से करें बचाव: इन दिनों ठंड का प्रकोप सर्द पछुआ हवा ने बढ़ा दी है। इससे सभी उम्र के लोगों को बचना चाहिए। खासकर बच्चे व बुजुर्गों को ठंड से बचाना बेहद जरूरी है। इसके लिए गर्म खाना, गर्म कपड़ा व गर्म पानी आवश्यक है।

कहते हैं चिकित्सक: आरा शहर के प्रसिद्ध डायबिटोलॉजिस्ट डॉ. ए.अहमद ने बताया कि ठंड का कहर अभी आगे जारी रहेगा। ऐसे में इससे बचने के लिए एहतियात बरतने की जरूरत है। खासकर नवजात शिशु व बुजुर्गों को ठंडे से ज्यादा परहेज करने की जरूरत है। किसी भी प्रकार की परेशानी आने पर चिकित्सकों से सलाह व इलाज कराना चाहिए।

The News
The News
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular