Homeबिहारआराभाजपा के जिला मंत्री बने प्रतिक राज

भाजपा के जिला मंत्री बने प्रतिक राज

Pratik Raj: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जयसवाल एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा भाजपा से जुड़े भोजपुर के कई लोगों को नई जिम्मेवारी सौंपी गई है।

Pratik Raj: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जयसवाल एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा भाजपा से जुड़े भोजपुर के कई लोगों को नई जिम्मेवारी सौंपी गई है।

jay kumar
  • हाइलाइट्स: Pratik Raj
    • नगर निगम की महापौर इंदु देवी के पुत्र हैं प्रतिक राज

आरा: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जयसवाल एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा भाजपा से जुड़े भोजपुर के कई लोगों को नई जिम्मेवारी सौंपी गई है। इसको लेकर भाजपा के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी गई है। इसमें आरा शहर के मीरगंज बांसटाल निवासी प्रतिक राज को मंत्री बनाया गया है। प्रतिक राज के भाजपा के जिला मंत्री बनने पर जिले के लोगों में खुशी का माहौल है। प्रतिक राज के भाजपा जिला मंत्री बनने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। आगामी विधानसभा चुनाव में इसका फलाफल देखने को मिलेगा।

बता दें की प्रतिक राज आरा नगर निगम के महापौर इंदु देवी के पुत्र हैं। वर्तमान में शिव बारात शोभा यात्रा समिति के जिला उपाध्यक्ष है। प्रतिक राज के मंत्री बनने पर भाजपा से जुड़े कई लोगों ने बधाइयां दी है। बधाई देने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विभु जैन, व्यवसाय प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक आलोक अंजन उर्फ छोटे जी, भाजपा नेता प्रेम पंकज उर्फ ललन जी, आदित्य सिंह समेत कई अन्य हैं।

  • प्रतिक राज के जिला मंत्री बनने पर व्यवसायियों में हर्ष
  • जिले के कई व्यवसायियों ने प्रतिक राज को दी बधाई

आरा शहर के मीरगंज बांसटाल निवासी व महापौर इंदु देवी के पुत्र प्रतीक राज के भाजपा जिला मंत्री बनने पर व्यवसाईयों में खुशी का माहौल है। व्यवसाईयों ने कहा कि प्रतिक राज के जिला मंत्री बनने से भाजपा को मजबूती मिलेगी‌ प्रतिक राज युवा है, उनके कार्य शैली एवं विचारों से युवा काफी प्रभावित रहते हैं। भाजपा में युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी।

आगामी विधानसभा में चुनाव में भाजपा बिहार के विभिन्न हिस्सों में अपनी जीत दर्ज कर कामयाबी हासिल करेगी। प्रतिक राज को बधाई देने वालों में व्यवसायियों में निशांत नैय्यर उर्फ राजन नैय्यर, सुनील कुमार, संतोष पब्लिसिटी, संतोष कुमार, राहुल बदलानी, लड्डू कुमार, सोनू कुमार, आजाद श्रीवास्तव, नंदन कुमार, रतन कुमार, मुन्ना सोनी, भोला कुमार समेत अन्य थे।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular