Homeबिहारआरा25 हजार का ईनामी आरा से गिरफ्तार

25 हजार का ईनामी आरा से गिरफ्तार

अपहरण कर रेप के मामले में फरार 25 हजार का ईनामी गिरफ्तार

Mantu Rai Ara: बिहार एसटीएफ एवं मुफस्सिल थाना की संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी कर अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी व 25 हजार का ईनामी मंटू का राय को गिरफ्तार किया गया है।

jay kumar
  • हाइलाइट्स: Mantu Rai Ara
    • अपहरण कर रेप के मामले में फरार 25 हजार का ईनामी गिरफ्तार
    • ग्यारह बर्षो से पुलिस को चकमा देकर चल रहा फरार
    • एसटीएफ एवं मुफस्सिल थाना की संयुक्त टीम ने बाबू बाजार से किया गिरफ्तार

आरा: बिहार एसटीएफ एवं मुफस्सिल थाना की संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी कर अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी व 25 हजार का ईनामी मंटू राय को गिरफ्तार किया गया है। वह विगत 11 वर्षो से फरार चल रहा था।‌ पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी टाउन थाना क्षेत्र के बाबू बाजार से मंगलवार को की।

गिरफ्तार ईनामी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव निवासी राजेन्द्र राय का पुत्र मंटू राय है। इसकी जानकारी सहायक पुलिस अधीक्षक सह सदर एसडीपीओ वन परिचय कुमार ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी।

उन्होंने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत दुष्कर्म करने के मामले में कई वर्ष से फरार चल रहे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव निवासी राजेंद्र राय पुत्र मंटू राय को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी 25 हजार का इनामी है। पुलिस ने उसे आरा के बाबू बाजार से मंगलवार को गिरफ्तार किया।

एएसपी ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी से पूर्व पुलिस द्वारा बीते वर्ष 5 अप्रैल को इसकी घर की कुर्की जब्ती भी की जा चुकी है। छापेमारी में एसटीएफ की टीम भी शामिल है। बताया जाता है कि वर्ष 2014 में गिरफ्तार आरोपी मंटू राय के द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में एक नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया था और वह उसी समय से फरार चल रहा था।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular