Homeबिहारआराआरा में भारी मात्रा में हेरोइन बरामद, लाखों रूपये सहित दो तस्कर...

आरा में भारी मात्रा में हेरोइन बरामद, लाखों रूपये सहित दो तस्कर गिरफ्तार

2 मोबाईल, 1 कार, 1 ड्राईविंग लाईसेंस, 1 आधार कार्ड, 1 पैन कार्ड, 1 एटीएम, 04 चेकबुक, 4 पासबुक जब्त

Heroin smuggler: बिहार एसटीएफ एवं आरा नवादा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को आरा शहर के अनाईठ इलाके में छापेमारी कर भारी मात्रा में हेरोइन बरामद किया।

jay kumar
  • हाइलाइट्स: Heroin smuggler
    • गिरफ्तार तस्करो के पास से 12 लाख 7 हजार 490 रूपये नगद भी बरामद
    • 2 मोबाईल, 1 कार, 1 ड्राईविंग लाईसेंस, 1 आधार कार्ड, 1 पैन कार्ड, 1 एटीएम, 04 चेकबुक, 4 पासबुक जब्त
    • एसटीएफ, बिहार एवं आरा नवादा थाना की संयुक्त कार्रवाई में मिली उपलब्धि
    • सहायक पुलिस अधीक्षक सह सदर एसडीपीओ वन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

आरा: बिहार एसटीएफ एवं आरा नवादा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को आरा शहर के अनाईठ इलाके में छापेमारी कर भारी मात्रा में हेरोइन बरामद किया। इस दौरान टीम ने दो तस्करों को धर दबोचा। उनके पास से 12 लाख 7490 रुपए नगद, 2 मोबाईल, 1 कार, 1 ड्राईविंग लाईसेंस, 1 आधार कार्ड, 1 पैन कार्ड, 1 एटीएम, 4 चेकबुक, 4 पासबुक बरामद हुआ।

इसकी जानकारी शनिवार की दोपहर सहायक पुलिस अधीक्षक सदर एसडीपीओ वन परिचय कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी। गिरफ्तार तस्करों में नवादा थाना क्षेत्र के अनाईठ कुर्मी टोला निवासी छठु चौधरी के पुत्र अंकुश कुमार एवं अनाईठ पासवान टोली निवासी बालदेव पासवान के पुत्र इन्द्रजीत कुमार है।

उन्होंने बताया कि 30 मई को आरा नवादा थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ एवं नवादा थानाध्यक्ष ने थाना के पुलिस पदाधिकारी बल के साथ अनाइठ मोहल्ले में छापेमारी की। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने तलाशी के दौरान 2 किलो से ज्यादा हेरोइन, 12 लाख रुपए नगद व अन्य सामान बरामद हुआ। इस दौरान एक कार को भी जप्त किया गया। गिरफ्तार दोनों पर इस संबंध में आरा नवादा थाना में घारा-8 (सी)/21(सी)/25/29 एनडीपीएस एक्टके तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular