HomeबिहारArrahसूढी (वैश्य) अधिकार सम्मेलन को सफल बनाने के लिए चलाया गया जनसंपर्क...

सूढी (वैश्य) अधिकार सम्मेलन को सफल बनाने के लिए चलाया गया जनसंपर्क अभियान

आगामी 8 जून को पटना के बापू सभागार में आयोजित होगा सम्मेलन

Sudhi Vaishya: खिल भारतीय सुढी (वैश्य) संगठन के तत्वाधान में आगामी 8 जून को पटना में आयोजित होने वाले सूढी (वैश्य) अधिकार सम्मेलन को सफल बनाने के लिए मंगलवार जिले के विभिन्न गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

  • हाइलाइट्स: Sudhi Vaishya
    • आगामी 8 जून को पटना के बापू सभागार में आयोजित होगा सम्मेलन
    • जिलाध्यक्ष आलोक अंजन उर्फ छोटे जी के नेतृत्व में जनसंपर्क के बाद हुआ बैठक

आरा,बिहार। अखिल भारतीय सुढी (वैश्य) संगठन के तत्वाधान में आगामी 8 जून को पटना में आयोजित होने वाले सूढी (वैश्य) अधिकार सम्मेलन को सफल बनाने के लिए मंगलवार जिले के विभिन्न गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इसके बाद आरा शहर के एमपी बाग में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अखिल भारतीय सूढी (वैश्य) संगठन भोजपुर के जिला अध्यक्ष आलोक अंजन उर्फ छोटे जी ने किया।

अध्यक्ष के अलावे जिला सचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता, उपाध्यक्ष सोनू गुप्ता, पप्पू गुप्ता, विकास गुप्ता ,पुतुल गुप्ता,मनोज कुमार,अजय आकाश,दीपू कुमार,रजनीश कुमार,राजू कुमार साह,,कमलेश कुमार (तुनु)आदि ने सघन दौरा करते हुए अपने समाज के भिन्न-भिन्न गांव में दौरा किया। जिस-जिस गांव में समाज के लोगों के साथ दौरा हुआ, उस गांव के सुढी समाज के लोगों में गजब सी उत्साह देखने को मिला। सभी लोगों ने अपनी-अपनी व्यवस्था से 8 जून को बापू सभागार पहुंचने का दृढ़ संकल्प लिया और अपने आसपास के गांव में किसी-किसी गांव में एक घर है दो घर है। अपने समाज के लोग उन लोगों को भी ले जाने का वचन दिया।

इस दौरान फतेहपुर, पीरो, सिकरहटा, पवना, खुटहां, मोपती, सहार, ननउर इत्यादि गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। सभी लोगों से 8 जून को बापू सभागार में पटना में पहुंचने का आग्रह किया है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है सुंडी समाज को अति पिछड़ा में शामिल करना, राजनीतिक भागीदारी सुरक्षा कानून लागू करना, बोर्ड का गठन करना, राजनीतिक उत्थान, सामाजिक उत्थान इत्यादि विभिन्न मांगों को लेकर हम लोग 8 जून को पटना के बापू सभागार में एकजुटता का परिचय देंगे। भोजपुर जिला से लगभग हजारों की संख्या में सढ़ी समाज के लोग बापू सभागार भरने का काम करेंगे।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular