Foreign liquor: सहायक आयुक्त (मद्यनिषेध) रजनीश ने बताया कि जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के बिरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
- हाइलाइट्स:
- लग्जरी कार से 386 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
- जब्त शराब का बाजार मूल्य करीब 5 लाख आँका गया
- उत्तर प्रदेश से भोजपुर में लाया जा रहा था शराब
बिहार (आरा)। बक्सर-पटना फोर लाइन पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर ओवर ब्रिज के समीप उत्पाद विभाग की टीम ने शुक्रवार को एक लग्जरी कार को पकड़ा जांच के दौरान लग्जरी कार से 386 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। शराब उत्तर प्रदेश से तस्करी कर भोजपुर लाया जा रहा था।
सहायक आयुक्त (मद्यनिषेध) रजनीश ने बताया कि जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के बिरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उन्हें गुप्त सूचना मिली की उत्तर प्रदेश कि ओर से महिंद्रा एक्सयूवी कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब भोजपुर मे जा रहा है।
Foreign liquor: कार के अंदर से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद
सहायक आयुक्त मद्यनिषेध द्वारा निरीक्षक प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। बक्सर-पटना फोरलेन पर दौलतपुर ओवरब्रिज के पास, (थाना-आरा मुफ्फसिल, जिला-भोजपुर) में एक उजाले की रंग के महिंद्रा एक्सयूवी कार की जाँच करने पर कार के अंदर से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया।
कार पर बिहार का निबंधन संख्या अंकित पाया गया। कार के चालक नवादा थाना क्षेत्र के न्यू शीतल टोला मोहल्ला निवासी संजय प्रसाद का पुत्र शेखर कुमार एवं बक्सर जिले के सिमरी थाना अंतर्गत राजापुर गांव निवासी संजय राय के पुत्र अभिषेक कुमार राय को गिरफ्तार कर लिया। दोनो को अग्रतर कार्यवाई हेतु न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया है।
उक्त वाहन से 1104 पीस में कुल 386.400 लीटर शराब बरामद हुआ है। जप्त शराब का बाजार मूल्य करीब 5 लाख के करीब आँका गया। जप्त शराब को उत्तर प्रदेश से भोजपुर में लाया जा रहा था। छापेमारी दल में निरीक्षक प्रकाश चंद्र, अवर निरीक्षक शिवम कुमार झा, सहायक अवर निरीक्षक राजकुमार राजा, एवं सहायक अवर निरीक्षक रवि कुमार,के साथ साथ मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे।


