Homeबिहारआराआरा में विवाहिता को जिंदा जलाकर मार डाला, सनसनी

आरा में विवाहिता को जिंदा जलाकर मार डाला, सनसनी

  • हाइलाइट: Naseen Khatoon Arrah
    • मायके वालों ने ससुराल वालों पर बाइक एवं चेन की मांग को लेकर हत्या का लगाया आरोप
    • पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुटी पुलिस
    • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
    • टाउन थाना क्षेत्र के रौजा मोहल्ले में बुधवार की सुबह घटी घटना

आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के रौजा मोहल्ले में बुधवार की सुबह एक विवाहिता की जिंदा जलाकर मार डाला गया। स्थानीय लोगों के अनुसार घटना बुधवार की सुबह करीब आठ बजे की बताई जा रही है। मृतका शरीर पूरा जला हुआ था एवं शरीर पर कहीं-कहीं चमड़ा उधड़ा हुआ पाया गया है। घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गई।

Naseen Khatoon Arrah – आरा वार्ड नंबर-28 निवासी शाहिद खान की 34 वर्षीया पत्नी नासीन खातून

जानकारी के अनुसार मृतका टाउन थाना क्षेत्र के रौजा मोहल्ला वार्ड नंबर-28 निवासी शाहिद खान की 34 वर्षीया पत्नी नासीन खातून है। सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ वन राज कुमार साह, टाउन थानाध्यक्ष देवराज राय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर आसपास के लोगों एवं मृतक के ससुर से मिलकर घटना की जानकारी ली।

पुलिस द्वारा घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया। सूचना पाकर एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य को संकलन किया। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम शव अस्पताल में करवाया।

इधर, मृतका के जीजा साहिल खान ने बताया कि उनके मायके वाले पहले पटना जिले के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के नेऊरा गांव में रहते थे और कई वर्षों से वर्तमान में पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित खिदिरपुर काटा पोखर ड्राइवर क्वार्टर में रहते हैं, उन्होंने अपनी साली नासीन खातून की शादी वर्ष 2016 में मार्च महीने में टाउन थाना क्षेत्र के रौजा मोहल्ला वार्ड नंबर-28 निवासी वसी खान के पुत्र शाहिद खान से की थी।

शादी के एक साल तक सब कुछ ठीक था। शादी के एक साल बीत जाने के बाद उसके पति व ससुराल वालों द्वारा उसे मारा-पीटा जाने लगा और प्रताड़ित किया जाने लगा। उसके पति और ससुराल वालों द्वारा मायके वालों से बाइक व सोने की चेन की मांग की जाने लगी।

साथ ही वह जब भी बीमार पड़ती तो उसके इलाज को लेकर पैसा व दवाइयां भी मायके से ही आया करता था। कई बार उसके ससुर द्वारा मारपीट कर उसे मायके भेज दिया गया था और समझौता कर उसे वापस ससुराल भेजा जाता था। वह जब भी मायके आती थी, तो उसे मोबाइल दिया जाता था।

लेकिन जब वह ससुराल आती तो उसके पति द्वारा सिम निकाल लिया जाता और मोबाइल छीन लिया जाता था। उससे बात करने नहीं दी जाती थी। साहिल खान ने बताया कि इसके बड़े भाई महबूब खान का ससुराल भी इसी मोहल्ले में है। उन लोगों के द्वारा ही बुधवार की सुबह काॕल कर सूचना दी गई के उसके ससुराल वालों द्वारा उसे जला दिया गया है।

Khabar Apki
Khabar Apki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular