Homeबिहारआरा भोजपुरमिट्टी की दीवार गिरने से दबकर किशोरी की मौत, दो अन्य जख्मी

मिट्टी की दीवार गिरने से दबकर किशोरी की मौत, दो अन्य जख्मी

Ramsidih – भोजपुर के हसन बाजार थाना क्षेत्र के रामसीडीह गांव में शुक्रवार की सुबह मिट्टी का दीवार गिरने से दबकर एक किशोरी की घटनास्थल पर मौत हो गई।

jay kumar
  • हाइलाइट: Ramsidih
    • दोस्त को बचाने के दौरान किशोरी की गई जान

आरा। भोजपुर के हसन बाजार थाना क्षेत्र के रामसीडीह गांव में शुक्रवार की सुबह मिट्टी का दीवार गिरने से दबकर एक किशोरी की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मियों में एक को इलाज के लिए पीरो पीएचसी से सदर अस्पताल लाया गया। वही दूसरे जख्मी का इलाज पीरो पीएससी में ही कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार मृत किशोरी हसन बाजार थाना क्षेत्र के रामसीडीह गांव वार्ड नंबर-6 निवासी अवधेश सिंह की 15 वर्षीया पुत्री रीमा कुमारी है। वह दसवी की छात्रा थी। जख्मियों में उसी गांव निवासी जयप्रकाश सिंह की 14 वर्षीया पुत्री संध्या कुमारी एवं चरपोखरी थाना क्षेत्र के चरगोड़वा गांव निवासी स्व. बृजेश सिंह का 8 वर्षीय पुत्र सागर कुमार शामिल है।

Ramsidih – खेल रहे थे बच्चे, अचानक मिट्टी का दीवार गिर पड़ा।

इधर, मृत बच्ची के पिता अवधेश सिंह ने ‘खबरे आपकी’ बताया कि शुक्रवार की सुबह वह ट्यूशन से घर वापस लौटी। कुछ देर बाद वह घर के बाहर गई। जहां गांव की ही संध्या कुमारी और सागर कुमार खेल रहे थे। तभी अचानक मिट्टी का दीवार गिर पड़ा। आवाज सुनकर वे लोग बाहर निकले तो देखा कि उनकी बेटी रीमा कुमारी की दिवार से दबकर मौत हो गई। जबकि संध्या कुमारी और सागर कुमार जख्मी हो गए। जख्मी सागर कुमार को इलाज के लिए पीरो पीएचसी से सदर अस्पताल लाया गया। वहीं संध्या कुमारी का इलाज पीरो पीएचसी में चल रहा है।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular