HomeबिहारArrahआरा में हत्या के आरोपित रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सनसनी

आरा में हत्या के आरोपित रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सनसनी

Ara Murder: मृतक बड़हरा थाना क्षेत्र के फरहदा गांव निवासी तारकेश्वर सिंह का 30 वर्षीय पुत्र सुमित सिंह है। वर्तमान में वह टाउन थाना क्षेत्र के महावीर टोला मुहल्ला में कई वर्षों से रहता था।

  • हाइलाइट: Ara Murder
    • इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम
    • घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में ड्यूटी पुलिस
    • टाउन थाना क्षेत्र के महावीर टोला में शुक्रवार की रात घटी घटना

आरा। शहर के टाउन थाना क्षेत्र के महावीर टोला रोड में शुक्रवार की रात हथियारबंद अपराधियों ने हत्या के मामले में आरोपित रहे युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक को काफी करीब से दो गोली मारी गई है। इलाज के लिए शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल ले जाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है।

उधर, सूचना मिलते ही टाउन थानाध्यक्ष देवराज राय एवं नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली। इसके पश्चात पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार मृतक बड़हरा थाना क्षेत्र के फरहदा गांव निवासी तारकेश्वर सिंह का 30 वर्षीय पुत्र सुमित सिंह है। वर्तमान में वह टाउन थाना क्षेत्र के महावीर टोला मुहल्ला में कई वर्षों से रहता था। वह दवा कारोबारी था।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह रोज की तरह शुक्रवार की रात बाजार से पैदल घर लौट रहा था। लौटने के क्रम में जैसे ही महावीर टोला रोड स्थित अपने घर के गली में घुसा। तभी अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसे गोली मार दी। जिससे वह खून से लतपथ होकर जख्मी हालत में जमीन पर गिर पड़ा।

फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन घर बाहर पहुंचे तो देखा कि वह जख्मी हालत में जमीन पर पड़ा है। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उसके शव वापस सदर अस्पताल ले आए। जबकि प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व के विवाद को लेकर सुमित सिंह की हत्या करने की बात सामने आ रही है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

बता दें की 6 अक्टूबर वर्ष 2022 में टाउन थाना क्षेत्र के आनंद नगर शिवपुर में हथियारबंद अपराधियों ने बर्थडे पार्टी में घर से बुला नवादा थाना क्षेत्र के जवाहर टोला निवासी शिव बालक प्रसाद के 35 वर्षीय पुत्र सह हिस्ट्रीशीटर जितेंद्र कुमार उर्फ केबी की हत्या कर दी गई थी। उसे काफी करीब से चार गोलियां मारी गई थी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। उस हत्याकांड में सुमित सिंह मुख्य नामजद आरोपित था और वह जेल से जमानत पर बाहर आया था।

बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व एक बहन में दूसरे स्थान पर था। उसके परिवार में मां, एक भाई एवं एक बहन है। इस घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया है। मृतक की मां एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular