Homeबिहारआरारिजर्व के नाम पर लूट गयी ऑटो बरामद, पिस्टल और मैगजीन भी...

रिजर्व के नाम पर लूट गयी ऑटो बरामद, पिस्टल और मैगजीन भी मिला

Auto Loot : भोजपुर जिले के आयर थाना क्षेत्र के असुधन गांव के पास रविवार को अपराधियों द्वारा हथियार के बल पर एक ऑटो लूट ली। हालांकि कुछ ही घंटों बाद रामडिहरा के समीप ऑटो बरामद कर लिया गया‌।

jay kumar
  • हाइलाइट: Auto Loot
    • आयर थाना क्षेत्र के असुधन गांव के पास हथियार के बल पर लूटी गयी थी ऑटो
    • पुलिस देख ऑटो छोड़ कर भाग निकले बदमाश, धरपकड़ में जुटी पुलिस
    • गड़हनी थाने के सहंगी गांव जाने के नाम पर बिहिया से बदमाशों ने रिजर्व लिया था ऑटो

आरा। जिले के आयर थाना क्षेत्र के असुधन गांव के पास रविवार को अपराधियों द्वारा हथियार के बल पर एक ऑटो लूट ली। हालांकि कुछ ही घंटों बाद रामडिहरा के समीप ऑटो बरामद कर लिया गया‌। ऑटो से एक देसी पिस्टल और एक मैगजीन भी जब्त की गयी है। लेकिन अपराधी पकड़ में नहीं आ सके। पुलिस अपराधियों की पहचान करते हुए गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है। ऑटो जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बौलीपुर गांव निवासी विकास कुमार की बतायी जा रही है।

एसपी राज की ओर से सोमवार को प्रेस बयान जारी कर पिस्टल, मैगजीन और ऑटो की बरामदगी की जानकारी दी गई। पुलिस के अनुसार रविवार की रात गड़हनी थाना क्षेत्र के सहंगी गांव जाने के नाम पर एक युवक ने बिहिया से विकास कुमार की ऑटो रिजर्व किया था। रास्ते में उसने फोन कर दो अन्य बदमाशों को बुला लिया और आयर थाना क्षेत्र के असुधन गांव के पास ऑटो एवं मोबाइल लूट लिया। उसके बाद विकास कुमार किसी तरह बगल के एक गांव पहुंचा और ग्रामीणों के मोबाइल से पुलिस को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही आयर थाने की पुलिस सक्रिय हो गयी और थानाध्यक्ष सुधीर कुमार के नेतृत्व में अपराधियों का पीछा किया जाने लगा। इधर, गड़हनी थाने की पुलिस द्वारा भी घेराबंदी की गयी। उसी दौरान पुलिस से घिरता देख अपराधी रामडिहरा गांव के समीप ऑटो छोड़ कर भाग निकले। पुलिस द्वारा ऑटो से एक देसी पिस्टल और मैगजीन भी बरामद किया गया है। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी में जुटी है। उसे लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular