Homeआरा भोजपुरबिहियाबिहिया महथिन माई के दरबार में पूजा-अर्चना को पहुंचे तेज प्रताप

बिहिया महथिन माई के दरबार में पूजा-अर्चना को पहुंचे तेज प्रताप

Mahthin Mai: माँ महथिन मंदिर पूजा समिति के सचिव जनार्दन यादव ने तेजप्रताप यादव को अंगवस्त्र एवं महथिन माई का प्रतीक-चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।

  • हाइलाइट: Mahthin Mai
  • महथिन माई से प्रदेश की तरक्की और युवाओं की तरक्की के लिए मांगा आशीर्वाद -तेजप्रताप

बिहिया,आरा। सूबे के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने रविवार को बिहिया पहुंचकर नगर देवी महथिन माई के दरबार में मत्था टेका। मंदिर में महथिन माई की पूजा-अर्चना करने के बाद उन्होंने कहा कि इस मंदिर से उनके नेता मदन यादव की अटूट श्रद्धा जुड़ी हुई है। पूर्व मंत्री तेजप्रताप ने कहा कि महथिन माई से प्रदेश की तरक्की, विशेषकर युवाओं की तरक्की के लिए आशीर्वाद मांगा है।

मंदिर के आचार्य ने पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव की पूजा अर्चना को संपन्न कराया। इसके बाद माँ महथिन मंदिर पूजा समिति के सचिव जनार्दन यादव ने तेजप्रताप यादव को अंगवस्त्र एवं महथिन माई का प्रतीक-चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के आरंभ में जनशक्ति जनता दल के प्रदेश अध्ययक्ष मदन यादव ने मंत्री तेजप्रताप यादव का भव्य स्वागत किया। इस दौरान विकास यादव,राजा पांडे सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular