HomeबिहारArrahभोजपुर में हथियार एवं कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार, दो फरार

भोजपुर में हथियार एवं कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार, दो फरार

Ara Nawada police station: गिरफ्तार बदमाशों में उदवंतनगर थाना क्षेत्र के मिल्की करवा गांव निवासी केदार सिंह का पुत्र प्रिंस कुमार एवं उसी थाना क्षेत्र के भगवतीपुर गांव निवासी शिव मंगल सिंह का पुत्र विक्रांत कुमार शामिल है।

jay kumar
  • हाइलाइट: Ara Nawada police station
    • हथियार एवं कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार, दो फरार
    • एक देशी पिस्टल, एक मैगजीन एवं तीन कारतूस बरामद, स्कॉर्पियो व बाइक जब्त

आरा। आसन्न विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान नवादा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने से पहले ही हथियार, कारतूस एवं मैगजीन के साथ दो बदमाश को गिरफ्तार किया। हालांकि बाइक सवार दो बदमाश भागने में सफल रहे।

गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक देशी पिस्टल, एक मैगजीन एवं तीन बरामद किया। वही स्कॉर्पियो, एक बाइक एवं तीन मोबाइल को भी जब्त किया है। गिरफ्तार बदमाशों में उदवंतनगर थाना क्षेत्र के मिल्की करवा गांव निवासी केदार सिंह का पुत्र प्रिंस कुमार एवं उसी थाना क्षेत्र के भगवतीपुर गांव निवासी शिव मंगल सिंह का पुत्र विक्रांत कुमार शामिल है।

बताया जाता है कि नवादा थाना के दारोगा अंकित आर्यन के द्वारा आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार की शाम विशेष वाहन चेकिंग की जा रही थी। तभी उन्हें सूचना प्राप्त हुई की काला स्कॉर्पियो और उसके पीछे दो बाइक पर सवार कुछ व्यक्ति हथियार लेकर किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने बहिरो-पियनिया रोड पहुंच वाहन चेकिंग शुरू कर दी। तभी काला स्कॉर्पियो और उसके पीछे दो बाइक आती दिखी।

पुलिस को देखते ही स्कॉर्पियो के पीछे रहे दो बदमाश बाइक घुमाकर भागने लगे। लेकिन पुलिस ने एक बाइक सवार एवं स्कार्पियो सवार सहित दो बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरे बाइक पर सवार दो बदमाश फरार हो गए। तलाशी के दौरान पुलिस ने बाइक सवार युवक प्रिंस कुमार के पास से एक देशी पिस्टल, एक मैगजीन एवं तीन कारतूस बरामद किया।

पूछताछ के दौरान प्रिंस कुमार ने बताया कि दुर्गा पूजा के समय विक्रांत कुमार का गोढना रोड निवासी लड़कों से झगड़ा हुआ था। उसी के कहने पर वह अपने‌ दोस्तो के साथ हथियार के साथ उक्त लड़को को डराने धमकाने जा रहे थे।

इसके पश्चात नवादा थाना में दारोगा अंकित आर्यन के तहरीर पर उदवंतनगर थाना क्षेत्र के मिल्की कारवां गांव निवासी प्रिंस कुमार, भगवतीपुर गांव निवासी विक्रांत कुमार एवं फरार उसी थाना क्षेत्र के डिहरी गांव निवासी उदय कुमार एवं नीतीश कुमार के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस फरार दो अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular