HomeबिहारArrahभोजपुर एसपी ने ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण

भोजपुर एसपी ने ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण

Bhojpur SP: आसन्न विधान सभा चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक राज द्वारा सोमवार की शाम ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण किया गया।

  • हाइलाइट: Bhojpur SP
    • एसपी ने ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण
    • धोबी घाट एवं पकड़ी मोड़ के आसपास सड़क मार्ग से गुजरने वाले वाहनों की हुई सघन जांच

आरा। आसन्न विधान सभा चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक राज द्वारा सोमवार की शाम ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत अवलोकन किया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं सुरक्षा बल के जवानों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

दूसरी ओर पुलिस अधीक्षक राज द्वारा अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था के संधारण के दृष्टिकोण से आरा नवादा थाना क्षेत्र के अंतर्गत धोबी घटवा एवं पकड़ी मोड़ के आसपास सड़क मार्ग से गुजरने वाले वाहनों की सघन जांच की गई। इस दौरान आमजन को सुरक्षा एवं सतर्कता से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

ranjna
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular