Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर छेर नदी में डूबे किशोर का शव दूसरे दिन बरामद

शाहपुर छेर नदी में डूबे किशोर का शव दूसरे दिन बरामद

Shahpur Chher Nadi: भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर मिशन स्कूल स्थित छेर नदी में डूबे किशोर का शव दूसरे दिन बरामद हुआ, उसका शव गुरुवार की सुबह छेर नदी से बरामद किया गया।

  • हाइलाइट: Shahpur Chher Nadi
    • छेर नदी में डूबे किशोर का शव दूसरे दिन बरामद
    • शाहपुर मिशन स्कूल के समीप नदी से गुरुवार की सुबह मिला शव

आरा। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर मिशन स्कूल स्थित छेर नदी में डूबे किशोर का शव दूसरे दिन बरामद हुआ, उसका शव गुरुवार की सुबह छेर नदी से बरामद किया गया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृत किशोर शाहपुर थाना क्षेत्र के रूद्र नगर वार्ड नंबर-10 निवासी मंतोष डोम 16 वर्षीय पुत्र सनी कुमार डोम है।

इधर, मृत किशोर के मौसा अविनाश कुमार ने बताया कि गुरुवार की सुबह वह अपनी मौसी के साथ घर से मार्केटिंग करने की लिए शाहपुर बाजार जा रहा था। उसी दौरान शाहपुर स्थित मिशन स्कूल के समीप दोनों तरफ से ट्रैक्टर आ गया। जिससे चकमा खाकर उसका पैर स्लिप कर गया और वह छेर नदी में गिरकर डूब गया।

बुधवार की शाम तक स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी काफी खोजबीन की गई। लेकिन शव नही मिल पाया था। गुरुवार की सुबह एसडीआरएफ की टीम पहुंची। टीम के कठिन परिश्रम के बाद उसके शव को पानी से बाहर निकल गया। इसके पश्चात मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular