Homeबिहारआरा भोजपुरबिंदगावां निवासी हवलदार महावीर सिंह की मौत

बिंदगावां निवासी हवलदार महावीर सिंह की मौत

Mahavir Singh Bindgava: मृतक भोजपुर के बबुरा थाना क्षेत्र के बिंदगावां नया टोला निवासी स्व.लक्ष्मण सिंह के 50 वर्षीय पुत्र महावीर सिंह है।

  • हाइलाइट: Mahavir Singh Bindgava
    • सड़क हादसे में हवलदार की मौत, घर मे मचा कोहराम
    • इलाज के दौरान बीएचयू में उन्होंने तोड़ा दम
    • रोहतास के काराकाट मोड़ के समीप एक माह पूर्व घटी थी घटना

आरा। रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र के काराकाट मोड़ के समीप एक माह पूर्व हुए सड़क हादसे में जख्मी हवलदार की मौत हो गई। इलाज के दौरान उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित बीएचयू में रविवार की रात उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतक भोजपुर के बबुरा थाना क्षेत्र के बिंदगावां नया टोला निवासी स्व.लक्ष्मण सिंह के 50 वर्षीय पुत्र महावीर सिंह है। वह बिहार पुलिस में हवलदार के पद पर पदस्थापित थे। वर्तमान में रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन स्थित पुलिस लाइन में कार्यरत थे।

बताया जाता है कि वह एक माह पूर्व वह छुट्टी समाप्त होने पर अपने गांव बिंदगावां नया टोला से बाइक द्वारा डेहरी ऑन सोन पुलिस लाइन ड्यूटी पर जा रहे थे। उसी बीच काराकाट मोड़ के समीप अचानक उनके बाइक के सामने एक मवेशी आ गया था। जिसके कारण उनकी बाइक का अनियंत्रित होकर पलट गई थी और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे।

उन्हें इलाज के लिए उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित बीएचयू ले जाया गया था। जहां एक महीना चले इलाज के बाद रविवार की रात उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजन उनके शव को वापस रोहतास के सासाराम सदर अस्पताल ले आए। जहां पुलिस द्वारा उनके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद पुलिस लाइन में उनके पार्थिव शरीर को सलामी दी गई।

बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाई व चार बहन में दूसरे स्थान पर थे। उनके शादी के कई वर्ष बीत जाने के बाद भी उन्हें कोई संतान नहीं था। घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया है। उनकी मां लालझारो देवी, पत्नी रीना देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular