Homeबिहारआराआरा के हेल्थ हेवन अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत,...

आरा के हेल्थ हेवन अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, हुआ बवाल

Health Haven Hospital Ara: घटना को लेकर आसपास की इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। सूचना मिलते ही नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी पुलिस बल के साथ वह पहुंचे और परिजनों को समझा बूझाकर उन्हें शांत कराया।

jay kumar
  • हाइलाइट:
    • प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने काटा बवाल तोड़फोड़
    • परिजन द्वारा इलाज में लापरवाही बरतने का लगाया जा रहा आरोप
    • नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा मोड़ स्थित निजी अस्पताल में रविवार की शाम घटी घटना

Health Haven Hospital Ara: आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा मोड़ स्थित निजी अस्पताल में रविवार की शाम प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। जच्चा-बच्चा की मौत के बाद उनके परिजनों का आक्रोश भड़क उठा। परिजनों ने निजी अस्पताल में जमकर हंगामा किया।

हंगामा के दौरान उनके द्वारा अस्पताल में तोड़फोड़ की गई एवं वहां लगे कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना को लेकर आसपास की इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। सूचना मिलते ही नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी पुलिस बल के साथ वह पहुंचे और परिजनों को समझा बूझाकर उन्हें शांत कराया।

जानकारी के अनुसार मृतकों में गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बामपाली गांव निवासी सीआईएसएफ दारोगा राजेश कुमार की 27 वर्षीया पत्नी खुशबू कुमारी एवं नवजात पुत्र शामिल है।

इधर, मृत मृतका के देवर पंकज कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह उसकी भाभी खुशबू कुमारी को प्रसव पीड़ा हुआ। उन लोगों द्वारा उन्हें प्रसव के लिए रविवार की दोपहर करीब बारह बजे चंदवा मोड़ स्थित निजी अस्पताल लाया गया। उस समय वह बिल्कुल ठीक थी।

उन्होंने बताया कि गांव के व्यक्ति उसी क्लीनिक में काम करते हैं, तो हमलोगों ने सोचा कि उनके कारण हमें अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा और अच्छा इलाज होगा। कुछ देर बाद वहां के स्टाफ द्वारा बताया गया कि बच्चा फंसा हुआ है। इसके बाद बोला गया कि बच्चे की मौत हो गई है।

कुछ देर बाद उसकी भाभी की भी तबीयत काफी बिगड़ गई, तो उन लोगों द्वारा कहा गया कि उन्हें खून की जरूरत है। जिसके बाद परिजन ने खून भी दिया और अस्पताल में 55 हजार रुपए राशि की भी भुगतान की। इसी बीच उसकी भाभी की भी मौत हो गई। जब परिजन ने आईसीयू में झांक कर देखा, तो वहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। बल्कि सिर्फ नर्सिंग स्टाफ मौजूद थे।

वही दूसरी तरफ मृत महिला के देवर पंकज कुमार ने बिना डॉक्टर के प्रसव कराने और इलाज में लापरवाही बरतने के कारण अपनी भाभी नवजात भतीजे की मौत होने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

बताया जाता है कि मृतक की शादी 8 दिसंबर 2020 में हुई थी। उसे पौने चार साल का एक पुत्र नैतिक कुमार है। मृतका के पति सीआईएसफ में दारोगा है एवं वर्तमान में कोलकाता एयरपोर्ट पर कार्यरत हैं। घटना के बाद मृतका के घर में आकर मच गया है। उसके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा है।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular