Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर के सिकरहटा गांव में कीटनाशक का सेवन करने से युवक की...

भोजपुर के सिकरहटा गांव में कीटनाशक का सेवन करने से युवक की हालत बिगड़ी

Sikrahta village: जानकारी के अनुसार उक्त युवक पवना थाना क्षेत्र के खनेट गांव निवासी 25 वर्षीय प्रिंस कुमार है।

  • हाइलाइट:
    • ससुराल गए दामाद की कीटनाशक का सेवन करने से हालत बिगड़ी
    • सिकरहटा थाना क्षेत्र के सिकरहटा गांव में बुधवार की सुबह घटी घटना

Sikrahta village: भोजपुर जिले के सिकरहटा थाना क्षेत्र के सिकरहटा गांव में बुधवार की सुबह कीटनाशक का सेवन करने से ससुराल गए दामाद की हालत बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार उक्त युवक पवना थाना क्षेत्र के खनेट गांव निवासी 25 वर्षीय प्रिंस कुमार है।

इधर, उक्त युवक के परिजन ने बताया कि उसकी पत्नी कुछ दिनों से अपने मायके सिकरहटा गई हुई है। बुधवार की सुबह वह अपनी पत्नी को लाने के लिए ससुराल सिकरहटा गया था। लेकिन उसने आने से इंकार कर दिया। जिसके बाद गुस्से में आकर उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular