Homeबिहारआरामहिलाओं के लिए शहर में पिंक टॉयलेट का होगा निर्माण-इंदू देवी

महिलाओं के लिए शहर में पिंक टॉयलेट का होगा निर्माण-इंदू देवी

Pink toilets: आरा नगर निगम कार्यालय में शनिवार को सशक्त स्थायी समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता महापौर इंदु देवी ने की।

jay kumar
  • हाइलाइट: Pink toilets
    • शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों की होगी मरम्मति
    • नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की बैठक में लिया गया निर्णय
    • महापौर इंदु देवी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ बैठक

आरा। नगर निगम कार्यालय में शनिवार को सशक्त स्थायी समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता महापौर इंदु देवी ने की। बैठक में निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
इस दौरान पहले गत बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि की गई। वही शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु उपयोगी उपकरणों की खरीदारी तथा शहर के मुख्य मार्गों पर द्वितीय शिफ्ट में भी कचरा उठाव कराने का निर्णय लिया गया।

वार्ड संख्या-43 में बड़ा पोखरा (बड़ी मुसहर टोली) के समीप स्नान घर एवं सामुदायिक शौचालय निर्माण हेतु प्रस्ताव पारित किया गया। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों की मरम्मति से संबंधित प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा की गई। वही शहर के मुख्य मार्गों पर लगे प्रवेश द्वारों पर स्टिकर लगाकर उनके सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव पारित किया गया। महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शहर में पिंक टॉयलेट के निर्माण (स्थल चिन्हित कर) का प्रस्ताव पारित किया गया। सभी प्रस्तावों पर सशक्त स्थायी समिति के सभी सदस्यों की सर्वसम्मति बनी।

बैठक में महापौर इंदु देवी के अलावे नगर आयुक्त अंजू कुमारी, उप नगर आयुक्त मोहम्मद जमाल अख्तर अंसारी, नगर प्रबंधक रत्नेश कुमार, सुश्री हिमल कुमारी, लोक स्वच्छता पदाधिकारी विकास कुमार, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य सह वार्ड नंबर 19 के पार्षद पारसनाथ सिंह, वार्ड नंबर 6 की पार्षद मालती देवी, वार्ड नंबर 21 के पार्षद डॉ. जितेंद्र, वार्ड नंबर 22 की पार्षद रेखा जैन वार्ड नंबर 33 की पार्षद आशा देवी समेत अन्य उपस्थित रहें।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular