Homeबिहारआरावी-मार्ट के समीप सड़क किनारे गोली का तीन खोखा बरामद

वी-मार्ट के समीप सड़क किनारे गोली का तीन खोखा बरामद

Ara V-Mart: आरा नगर थाना पुलिस की टीम ने शुक्रवार एवं शनिवार की दरमियानी रात वी-मार्ट के समीप सड़क किनारे गोली का तीन खोखा बरामद किया। इस संबंध में नगर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक पवन कुमार सिंह के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

jay kumar

दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि शनिवार एवं रविवार की दरमियानी रात करीब सवा दो बजे क्रॉस मोबाइल के द्वारा सूचना प्राप्त हुई की वी-मार्ट (Ara V-Mart) के पास रोड के किनारे तीन खोखा पड़ा है। इसके बाद वह तत्काल मौके पर पहुंचे और वी-मार्ट के सामने में रोड पक्की सड़क के दक्षिण टेलीफोन के पोल के नीचे गोली का तीन खोखा बरामद किया। बरामद तीनों खोखा के पेंदे पर केएफ 7.65 लिखा हुआ पाया गया।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular