Homeबिहारआरा'भारत रत्न अटल सम्मान' से नवाजी गई टाउन उवि की शिक्षिका आदित्या

‘भारत रत्न अटल सम्मान’ से नवाजी गई टाउन उवि की शिक्षिका आदित्या

Bharat Ratna Atal Award आरा। प्रिंट मीडिया वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय भवन सूचना विभाग में आरा की कथक गुरु आदित्या श्रीवास्तव को “भारत रत्न अटल सम्मान” से नवाजा गया। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर आयोजित इस सम्मान समारोह में पूरे देश के साथ-साथ विदेश में भी सामाजिक सेवा कर रहे मशहुर हस्तियों को सम्मान से विभूषित किया गया।

jay kumar

टाउन प्लस टू हाई स्कूल की नृत्य शिक्षिका आदित्या चर्चित कथक नृत्यांगना हैं। गौरतलब है कि शिक्षिका आदित्या ने कथक नृत्य के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस कार्य हेतु आदित्या को पूर्व में बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री राजू सिंह व महाभारत सीरियल के भीष्म पितामह व धारावाहिक शक्तिमान के किरदार से मशहुर अभिनेता मुकेश खन्ना आदित्या को बिहार सांस्कृतिक गौरव सम्मान प्रदान कर चुके हैं।

आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निःशुल्क संगीत नृत्य की शिक्षा देना, उच्चस्तरीय डिग्री प्रदान करवाना और साथ ही रोजगार परक कला शिक्षा इनका प्रमुख कार्य है। इनके निर्देशन में भोजपुर की कई कला प्रतिभाओं का नृत्य के क्षेत्र में विकास हो रहा है। “भारत रत्न अटल सम्मान” Bharat Ratna Atal Award से विभूषित होने पर आदित्या ने कहा कि इस महत्वपूर्ण सम्मान को पाने के बाद बहुत बड़ी जिम्मेदारी का बोध हो रहा।

आदित्या की इस उपलब्धि पर टाउन प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक सैयद रफत, शिक्षिका ऋचा भारद्वाज, प्रबोध मिश्रा, आनंद किशोर, सुमेश कुमार, लाला राजीव रंजन, राजीव पासवान,अर्चना कुमारी, प्रियदर्शनी, अनामिका कुमारी, रजनी प्रधान, सपना ओझा, निक्की कुमारी, मधुप्रिया कुमारी, प्रतिमा कुमारी, नूरे सबा, ऋचा कुमारी समेत पूरे विद्यालय परिवार ने बधाई दी है।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular