Homeराजनीतसंदेश के पूर्व विधायक बिजेंद्र सिंह यादव का जन्मदिन धूमधाम से मना

संदेश के पूर्व विधायक बिजेंद्र सिंह यादव का जन्मदिन धूमधाम से मना

Bijendra Singh Yadav: लसाढ़ी गांव में पूर्व विधायक बिजेंद्र सिंह यादव के शुभचिंतकों और समर्थकों की विशाल उपस्थिति उनके राजनीतिक और सामाजिक प्रभाव व उनकी लोकप्रियता और सामाजिक जुड़ाव को दर्शाता है।

jay kumar
  • हाइलाइट: Bijendra Singh Yadav
    • भोजपुर जिले के अगिआंव प्रखंड स्थित लसाढ़ी गांव
    • संदेश के पूर्व विधायक बिजेंद्र सिंह यादव का जन्मदिन

आरा। संदेश विधानसभा के पूर्व विधायक श्री बिजेंद्र सिंह यादव का जन्मदिन उनके पैतृक गांव भोजपुर जिले के अगिआंव प्रखंड स्थित लसाढ़ी में अत्यंत धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में उनके शुभचिंतक और समर्थक उन्हें बधाई देने के लिए पहुंचे हुए थे।

जन्मदिन समारोह के दौरान, शाहपुर प्रखंड राजद के पूर्व अध्यक्ष राकेश यादव ने अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए पूर्व विधायक बिजेंद्र सिंह यादव को केक खिलाया और उनके दीर्घायु तथा स्वस्थ जीवन की कामना की। हजारों की संख्या में पहुंचे उनके समर्थकों का यह दृश्य उनके प्रति जनमानस में व्याप्त स्नेह और सम्मान का परिचायक था।

इस विशिष्ट अवसर पर हम पार्टी के जिलाध्यक्ष सह बिहिया के प्रसिद्ध समाजसेवी बड़क कुशवाहा, रामाशंकर यादव, श्री चौबे जी, अंटु यादव, बबलू कुशवाहा, पप्पू यादव, रघुवर यादव और सुरेंद्र यादव सहित कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित थीं। भोजपुर जिला सहित शाहाबाद के हर क्षेत्र से लोग बड़ी संख्या में श्री बिजेंद्र यादव को जन्मदिन की बधाई देने के लिए लसाढ़ी गांव पहुंचे थे।

लसाढ़ी गांव में पूर्व विधायक बिजेंद्र सिंह यादव के शुभचिंतकों और समर्थकों की यह विशाल उपस्थिति उनके राजनीतिक और सामाजिक प्रभाव व उनकी लोकप्रियता और सामाजिक जुड़ाव को दर्शाता है।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular