Barkagaon: भोजपुर के गजराजगंज थाने की पुलिस ने एक बच्चे के छठीहार में हर्ष फायरिंग करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है।
- हाइलाइट: Barkagaon
- हर्ष फायरिंग के मामले में भोजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई:
- गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बड़का गांव अख्तियारपुर से बुधवार की रात पकड़े गए सभी आरोपित
- बच्चे के छठीहार में नाच प्रोग्राम के दौरान शराब के नशे में हो रहा तमंचे पर डिस्को
- घटनास्थल से एक यूएसए मेड ऑटो पिस्टल और तीन खोखा बरामद
आरा। भोजपुर के गजराजगंज थाने की पुलिस ने एक बच्चे के छठीहार में हर्ष फायरिंग करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने क्षेत्र के बड़का गांव में छापेमारी कर छठीहार में हर्ष फायरिंग और मदिरा के नशे में तमंचे पर डिस्को करने में 24 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी को बुधवार की रात बड़का गांव निवासी हरेराम यादव के दरवाजे पर आयोजित नाच प्रोग्राम के दौरान गिरफ्तार किया गया। सभी रिश्तेदार, दोस्त और सगे संबंधी है। घटनास्थल से एक पिस्टल और तीन खोखा बरामद किया गया है। जांच के दौरान गिरफ्तार सभी आरोपितों की मदिरा पीने की पुष्टि होने के बाद सभी को जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक राज की ओर से गुरुवार को प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी गई।
Barkagaon: 26 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
गिरफ्तार अभियुक्तों में बड़का गांव अख्तियारपुर गांव निवासी हरेंद्र यादव, हरेराम कुमार यादव, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़का डुमरा गांव निवासी कुंदन कुमार, रतन दुलारपुर गांव निवासी सुमित कुमार, महंथ यादव, कौशिक दुलारपुर गांव निवासी धनोज कुमार यादव, नीतेश कुमार, रतनपुर गांव निवासी अमरदीप यादव, नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा निवासी अंकुश यादव, अभिराज कुमार, सूरज यादव उर्फ विशाल यादव, तेजू यादव, पियूष कुमार, कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सरैया निवासी रवि कुमार, इटाहना गांव निवासी मिथिलेश कुमार, ऋषिकेश कुमार, गजियापुर गांव निवासी मनोज कुमार यादव, पंकज कुमार सिंह, गूंडी गांव निवासी धर्मवीर यादव, बिहिया थाना क्षेत्र के तेघरा गांव निवासी राम कुमार, पिंटू कुमार यादव, डुमरिया गांव निवासी निशांत कुमार सिंह, धोबहा थाना क्षेत्र के हेमतपुर गांव निवासी अरुण कुमार और पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के लहखोदिया चौक निवासी प्रदुम कुमार शामिल हैं। इस संबंध में विपिन राउत के बयान पर हरेराम यादव सहित 26 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष चंचल महथा, दारोगा रुपेश कुमार, सोनी कुमारी, एएसआई नरेंद्र कुमार, पंचानन पासवान, मनीष कुमार सिंह और प्रकाश तांती के अलावे अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।


