Homeस्वास्थ्यशाकाहारी भोजन स्वास्थ्य के लिए ज्यादा उपयोगी-डाॅ. के.एन.सिन्हा

शाकाहारी भोजन स्वास्थ्य के लिए ज्यादा उपयोगी-डाॅ. के.एन.सिन्हा

Health Awareness Seminar: आरा रमना मैदान के समीप चर्च में रविवार को स्वास्थ्य जागरूकता पर एक सेमिनार हुआ।

jay kumar
  • हाइलाइट: Health Awareness Seminar
    • स्वास्थ्य जागरूकता सह सब्जी बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन

आरा। स्थानीय रमना मैदान के समीप चर्च में रविवार को स्वास्थ्य जागरूकता पर एक सेमिनार हुआ। आयोजन चर्च के फादर अनिल जीउत ने किया। मुख्य अतिथि पूर्व एसीएमओ सह भाजपा चिकित्सा मंच के जिलाध्यक्ष डॉ.के. एन. सिन्हा ने बताया कि शाकाहारी भोजन स्वास्थ्य के लिए ज्यादा उपयोगी है। हमें अपने नियमित भोजन में साग सब्जी, सलाद और फल को शामिल करना चाहिए।

मौसमी और सस्ते फल महंगे और पुराने फल की अपेक्षा ज्यादा फायदेमंद होते हैं। अपने घर में ही थोड़े से जमीन में या गमले में सब्जियां लगाकर उसका सेवन करना चाहिए। फादर अनिल जीउत ने सभी लोगों के बीच कई सब्जियों के बीज के पैकेट बांटे। इन्होंने भी हरी साग सब्जियों के महत्व के बारे में चर्चा की और कहा कि स्वास्थ्य ही धन है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular