Homeबिहारभोजपुरभोजपुर में धूमधाम से मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह

भोजपुर में धूमधाम से मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह

77th Republic Day: आरा शहर सहित पूरे जिले में सोमवार को 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सरकारी व निजी दफ्तरो, कॉलेज, सरकारी व निजी विद्यालय, कोचिंग संस्थान, पार्टी कार्यालय, व्यवसायिक प्रतिष्ठान समेत अन्य जगहों पर शान से झंडोत्तोलन किया गया।

jay kumar
  • हाइलाइट:77th Republic Day
    • रमना मैदान में जिलाधिकारी ने किया झंडोत्तोलन
    • झंडोतोलन बाद आकर्षक परेड की ली सलामी

गणतंत्र दिवस को लेकर जिलास्तरीय मुख्य कार्यक्रम शहर के वीर कुंवर सिंह मैदान (रमना मैदान) में आयोजित हुआ। जहां जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने झंडोतोलन कर परेड की सलामी ली। झंडोत्तोलन के उपरांत राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस बल, एनसीसी, स्काउट-गाइड एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक एवं अनुशासित परेड प्रस्तुत की गई। मौके पर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने संविधान के मूल्यों, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व को आत्मसात करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि संविधान के आदर्शों के अनुरूप शासन एवं प्रशासन का दायित्व है कि विकास की रौशनी समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचे। साथ ही उन्होंने जिले में सड़क, पुल, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, सिंचाई, रोजगार सृजन एवं शहरी–ग्रामीण आधारभूत संरचना के क्षेत्र में संचालित एवं प्रस्तावित विकासात्मक योजनाओं की जानकारी साझा की।

समारोह में संदेश विधायक राधाचरण साह, अगिआंव विधायक महेश पासवान, पुलिस अधीक्षक राज, उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह, अपर समाहर्ता, वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन समेत बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular