Homeबक्सरब्रह्मपुरब्रह्मपुर के प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

ब्रह्मपुर के प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

Block Education Officer: निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने ब्रह्मपुर प्रखंड कार्यालय में छापामारी कर प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, एकता भाई लक्की को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए धर दबोचा।

jay kumar
  • हाइलाइट: Block Education Officer
    • दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार

बक्सर: भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी अभियान के तहत निगरानी विभाग, पटना की टीम ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम देते हुए ब्रह्मपुर के प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना ने प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। गुरुवार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने ब्रह्मपुर प्रखंड कार्यालय में छापामारी कर प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, एकता भाई लक्की को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए धर दबोचा। गिरफ्तारी के तत्काल बाद, निगरानी की टीम एकता भाई लक्की को अपने साथ पटना लेकर रवाना हो गई।

जानकारी के अनुसार, एकता भाई लक्की ब्रह्मपुर में कल्याण पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं और उन्हें प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया था। उनके विरुद्ध गायघाट मध्य विद्यालय के शिक्षक सुधीर पाठक ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। शिक्षक पाठक का आरोप था कि उनका वेतन, जिसकी कुल बकाया राशि 4 लाख 63 हजार 587 रुपये है, उसे जारी करने के एवज में अधिकारी द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी।

शिकायत प्राप्त होने के उपरांत, निगरानी विभाग ने इसकी प्रारंभिक जांच की। जांच में शिक्षक द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए गए, जिसके बाद अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की योजना बनाई गई। डीएसपी रीता सिन्हा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने ब्रह्मपुर प्रखंड कार्यालय पर दबिश दी। पूर्वनिर्धारित योजना के तहत, टीम ने एकता भाई लक्की को शिक्षक सुधीर पाठक से दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular