Homeबिहारआराजन्म प्रमाण पत्र बनाने को लेकर बीडीओ को फोन पर धमकी देने...

जन्म प्रमाण पत्र बनाने को लेकर बीडीओ को फोन पर धमकी देने का आरोप

Ara Sadar BDO: भोजपुर जिले के आरा सदर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी को जन्म प्रमाण पत्र बनाने को लेकर धमकी देने का मामला सामने आया है।

jay kumar
  • हाइलाइट: Ara Sadar BDO
    • बीडीओ की ओर से नवादा थाने में मोतिहारी निवासी एक शख्स के खिलाफ दिया गया आवेदन

आरा,बिहार/31 जनवरी। भोजपुर जिले के आरा सदर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी को जन्म प्रमाण पत्र बनाने को लेकर धमकी देने का मामला सामने आया है। उसे लेकर बीडीओ रवि रंजन द्वारा शुक्रवार को नवादा थाने में आवेदन दिया गया है। उसमें मोतिहारी जिले के पिपरा थाने के गोरे गांव निवासी नवीन कुमार सिंह पर धमकी देने का आरोप लगाया गया है।

आवेदन में कहा गया है कि शुक्रवार की सुबह उनके मोबाइल पर नवीन कुमार सिंह द्वारा कॉल कर किसी रिश्तेदार का जन्म प्रमाण पत्र बनाने का दबाव दिया जा रहा था। बीडीओ द्वारा जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए ग्राम पंचायत के पंचायत सचिव अधिसूचित निबंधक है। उसके बावजूद नवीन कुमार सिंह द्वारा दबाव दिया जाता रहा और धमकी दी गई।

बीडीओ का कहना है कि इस संबंध में पूर्व में नवीन कुमार सिंह द्वारा उन पर झूठा आरोप लगाया गया था। उस मामले में भी थाने में आवेदन दिया गया था। लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं की गयी। इधर, थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी का कहना है कि मामला पूर्व में जन्म प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर घूस ले पंचायत सचिव की निगरानी टीम द्वारा गिरफ्तारी से जुड़ा है। ऐसे में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इस मामले में आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular