Homeबिहारआरामहापौर ने पीसीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का किया उद्घाटन

महापौर ने पीसीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का किया उद्घाटन

Arrah Mayor inaugurated: आरा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या-20 एवं 43 में पीसीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का उद्घाटन महापौर इंदु देवी द्वारा किया गया।

Banti Pandey
  • हाइलाइट:
  • नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या-20 एवं 43 में हुआ उद्घाटन
  • महापौर बोली: नगर निगम द्वारा विकास कार्यों को दी जा रही प्राथमिकता

Arrah Mayor inaugurated: आरा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या-20 एवं 43 में पीसीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का उद्घाटन महापौर इंदु देवी द्वारा किया गया। मौके पर महापौर इंदू देवी ने कहा कि नगर निगम द्वारा विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। आगे भी जनहित में ऐसे कार्य लगातार किए जाते रहेंगे।

उद्घाटन के बाद महापौर ने वहां के स्थानीय नागरिकों से जन समस्या भी सुनी। उसका जल्द से जल्द निवारण करने की आश्वासन दिया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। वर्षों से लंबित सड़क एवं नाली निर्माण कार्य पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन एवं जल निकासी की समस्या से राहत मिलेगी, जिससे आम जनता में काफी खुशी का माहौल है।

कार्यक्रम में वार्ड संख्या-20 की पार्षद राखी कुमारी, पार्षद प्रतिनिधि संतोष पांडेय, वार्ड संख्या 43 के पार्षद श्रीकांत, भाजपा नेता सह कैट भोजपुर के जिलाध्यक्ष आलोक अंजन उर्फ छोटे, भाजयुमो के महामंत्री आदित्य सिंह आदि, सिविल कोर्ट के अधिवक्ता आशुतोष पांडेय, विश्व हिंदू परिषद के राजीव रंजन सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें।

इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की सहभागिता रही, जिनमें प्रमुख रूप से रंगनाथ सिंह, प्रमोद कुमार पांडेय, अमन कुमार, संतोष प्रसाद, विक्की कुमार, भारत प्रसाद, रोहित कुमार, सुमन कुमारी, नीतू कुमारी, अभिलाष सिंह, रितेश कुमार, आजाद श्रीवास्तव, दीपक सिंह, बबलू पांडेय, लवली सिंह, बबलू कुमार, अभिजीत आनंद आदि शामिल थे।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular