Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर के नारायणपुर में सीएसपी संचालक से हथियार के बल पर लूट

भोजपुर के नारायणपुर में सीएसपी संचालक से हथियार के बल पर लूट

Robbed: भोजपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के भलुनी मोड़ के समीप सोमवार की शाम हथियार बंद बदमाशों द्वारा सीएसपी संचालक से दो लाख रुपए लूट लिया गय।

jay kumar
  • हाइलाइट: Robbed
  • सीएसपी संचालक से हथियार के बल पर लूट

आरा। जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के भलुनी मोड़ के समीप सोमवार की शाम हथियार बंद बदमाशों द्वारा सीएसपी संचालक से दो लाख रुपए लूट लिया गय। हालांकि लूट की राशि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। लूट की वारदात भलुनी गांव निवासी प्रमोद कुमार यादव के साथ हुई है।

नारायणपुर थाने की पुलिस मामले की छानबीन और अपराधियों की पहचान में जुटी है। उसके लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मोबाइल सर्विलांस की भी मदद ली जा रही। बताया जा रहा है कि प्रमोद कुमार यादव नारायणपुर में पीएनबी की सीएसपी चलाते हैं। सोमवार की शाम वे सीएसपी बंद कर घर जा रहे थे। तभी भलुनी मोड़ के पास अपराधियों द्वारा हथियार के बल पर उनसे पैसे लूट लिया गया।

थानाध्यक्ष संजीत कुमार शर्मा के अनुसार मामले की छानबीन की जा रही है। लूट की राशि स्पष्ट नहीं है। सीएसपी संचालक से बात कर मामले की पड़ताल की जा रही है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular